सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इंडिगो की हजारों फ्लाइट कैंसिल किए जाने के मामले में दखल देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पमचोली की बेंच ने याचिकाकर्ता से दिल्ली हाईकोर्ट जाने को कहा। कोर्ट ने यह भी कहा कि सभी मुद्दे दिल्ली हाईकोर्ट के सामने विचाराधीन हैं। वे भी संवैधानिक कोर्ट हैं। अगर आपकी शिकायत का वहां समाधान नहीं होता है, तो आपका यहां स्वागत है। इंडिगो के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि DGCA ने फ्लाइट कैंसिल होने और यात्रियों को होने वाली समस्याओं की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है। 3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन इंडिगो ने संकट की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट नियुक्त किया डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA ) की ओर से एविएशन नियमों में बदलाव चलते दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो में क्रू मेंबर्स की भारी कमी हो गई थी। इसके कारण 1 से 10 दिसंबर के बीच इंडिगो की 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं थीं। इंडिगो ने मामले की आंतरिक जांच को पूरी तरह इंटरनेशनल एक्सपर्ट के हवाले करने का फैसला किया है। CEO पीटर एल्बर्स शुक्रवार को DGCA की समिति के सामने पेश हुए थे। कंपनी ने इससे पहले ही स्वतंत्र जांच का जिम्मा विश्व प्रसिद्ध एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन जॉन इल्सन को सौंप दिया। यह कदम संकेत देता है कि एयरलाइन ऑपरेशनल मॉडल और प्रबंधन प्रक्रियाओं की गहराई से समीक्षा करवाने के दबाव में है। इल्सन चार दशक के दौरान शीर्ष वैश्विक संस्थानों का नेतृत्व कर चुके हैं। नियुक्ति इंडिगो बोर्ड के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सिफारिश पर की गई है। चार फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर बर्खास्त DGCA ने इंडिगो के 4 फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर- ऋषि राज चटर्जी, सीमा झामनानी, अनिल कुमार पोखरियाल और प्रियम कौशिक को बर्खास्त कर दिया है। ये अधिकारी एयरलाइन की सेफ्टी और ऑपरेशनल कंप्लायंस की निगरानी कर रहे थे। ——————- ये खबर भी पढ़ें… क्या इंडिगो संकट इंडियन इकोनॉमी के लिए खतरे की घंटी: टेलिकॉम, रिफाइनरी जैसे सेक्टर दो-तीन कंपनियों के पास; इनमें गड़बड़ी से ढह सकता है सिस्टम दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो एयरलाइन पूरी तरह बिखर गई। एक दिन में ही 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे 10 लाख से ज्यादा बुकिंग्स प्रभावित हुईं। लोग परेशान हुए और हालात बिगड़े तो सरकार ने एयरलाइन की कार्यप्रणाली की जांच का आदेश दिया। बड़ा सवाल यह है कि महज एक कंपनी की गड़बड़ी से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन सेक्टर कैसे ठप हो सकता है? पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी
आतंकी संगठन अल-कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन 9/11 हमले से पहले भारत को भी निशाना बनाना चाहता था। अमेरिकी…
तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी ₹17 हजार बढ़ी:2.53 लाख/किलो पर पहुंची; ₹4 लाख से गिरकर ₹2.4 लाख हो गई थी कीमत
गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी 3 फरवरी को तेजी है। वायदा…
क्या मस्क खरीदेंगे ₹2.70 लाख करोड़ की रयानएयर:पोल में लोगों से राय मांगी; CEO ओलेरी को ‘महामूर्ख’ बताया, पद से हटाने की मांग
दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क ने अपने फॉलोवर्स से पूछा है कि क्या उन्हें यूरोप की सबसे बड़ी…