हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल डलहौजी में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पर्यटकों से भरा एक ट्रेवलर अचानक खुद ही बैक होकर पीछे की ओर लुढ़क गया, जिससे वाहन में सवार पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई पर्यटक चलते ट्रेवलर से बाहर कूद पड़े। इस दौरान कुछ पर्यटक सड़क से नीचे गिर गए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। ट्रेवलर के पीछे लुढ़कते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि वाहन सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गया, जिससे वह गहरी खाई में गिरने से बच गया। यदि ट्रेवलर खाई में गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने की मदद हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग और आसपास के दुकानदार घायलों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने सड़क से नीचे गिरे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को प्राथमिक सहायता दी गई। CCTV में कैद हुई पूरी घटना पूरा हादसा पास ही स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें ट्रेवलर के पीछे लुढ़कने और पर्यटकों के कूदने का मंजर साफ देखा जा सकता है। पंचपुला के पास सुबह 11 बजे हुआ हादसा यह हादसा चंबा जिला के डलहौजी के पंचपुला क्षेत्र के पास सुबह करीब 11 बजे पेश आया। बताया जा रहा है कि ट्रेवलर में दिल्ली के करीब 12 टूरिस्ट घूमने आए। इस दौरान टूरिस्ट ट्रेवलर में चढ़ रहे थे। तब ड्राइवर गाड़ी से बाहर खड़ा था। टूरिस्ट के गाड़ी में चढ़ते वक्त ट्रेवलर खुद ही बेक हो गया। इसके बाद कुछ लोग छलांग मारकर बाहर उतरे। पुलिस बोली- शिकायत नहीं, सभी सुरक्षित डलहौजी थाना प्रभारी कपिल ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली। किसी भी व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचित नहीं किया था। सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और न ही किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। यहां देखे हादसे के PHOTOS..
Related Posts
Priyank Mishra Takes Charge as New Bhopal Collector Bhopal
After Assuming the Charge Collector Bhopal Priyank Mishra said that his Priority is to Ensure that People Should Get Maximum…
खबर हटके- मगरमच्छ के साथ बच्चे ने खेला डॉक्टर-डॉक्टर:जहरीली चींटी से कटवाकर साबित होती है मर्दानगी; रेस्टोरेंट में कमोड में सर्व हो रहा खाना
कोलंबिया में एक बच्चे ने मगरमच्छ के साथ डॉक्टर-डॉक्टर खेला जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं, अमेजन जंगल में एक…
दिल्ली होटल अग्निकांड, मालिक बोला- काम दूसरे लोग संभालते थे:22 मौतें; परिवार के साथ फंसे CA ने फोन पर कहा था- शायद नहीं बच पाएंगे
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 5 मंजिला फ्लरिश स्टे होटल में भीषण अग्निकांड की जांच में कई गंभीर लापरवाही सामने…