टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों पर मजाक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बनर्जी गडकरी से पूछ रहे हैं कि एक मिला क्या। इसके बाद दोनों सांसद ठहाका लगाते हैं। पास खड़े लोग भी मुस्कुराने लगते हैं। यह वाकया संसद परिसर का है, जब दोनों नेता मिलते हैं। इस दौरान कल्याण बनर्जी ने मजाकिया अंदाज में गडकरी से कहा कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बार-बार एक करोड़ घुसपैठियों का जिक्र किया था। एक मिला क्या? दरअसल, देश के 12 राज्यों में चुनाव आयोग SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) चला रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार इसके जरिए लोगों को जबरन घुसपैठिया बताकर देश से निकाल रही है। दोनों के बीच हुई बातचीत… इसके बाद कल्याण गडकरी का हाथ पकड़कर पास लाते हैं और कान में कुछ कहते हैं। फिर दोनों जोर से हंसने लगते हैं। गडकरी फिर मुस्कुराते हुए आगे निकल जाते हैं। कुछ कदम आगे बढ़ने पर गडकरी, कल्याण बनर्जी को अपनी कार दिखाकर कहते हैं हाइड्रोजन से चलती है। इस पर कल्याण बनर्जी फिर मजाकिया लहजे में गडकरी से कहते हैं- आप इतना गाड़ियों का क्या करेंगे? एक-दो हमारे पास भी भेज दीजिए न। जो आप नौकर-वोकर को दे देते हैं। एक-दो हम लोगों को दे दीजिए। अब जानिए SIR को लेकर विपक्ष के सरकार पर क्या आरोप हैं… स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़ा करता आ रहा है। दावा है कि सरकार एक ओर घुसपैठियों की बड़ी संख्या होने का दावा करती है। दूसरी ओर SIR के जरिए उनकी पहचान और निष्कासन को लेकर कोई स्पष्ट, पारदर्शी डेटा सामने नहीं रखती। आरोप है कि घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर SIR का इस्तेमाल वैध भारतीय मतदाताओं के नाम काटने के लिए किया जा रहा है, न कि अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए। जिन इलाकों में अल्पसंख्यक या बॉर्डर पर रहने वाली आबादी ज्यादा है, वहां सबसे ज्यादा नाम हटाए गए। उन्हें घुसपैठ से जोड़कर दिखाया गया है। घुसपैठिया शब्द का राजनीतिक इस्तेमाल कर आम लोगों में डर पैदा किया जा रहा है। हमारी मांग है कि SIR के जरिए अब तक कितने वास्तविक घुसपैठियों की पहचान हुई और कितने नाम वैध कारणों से हटाए गए। सरकार इसकी जानकारी दे। 19 दिसंबर: बनर्जी ने उप राष्ट्रपति धनखड़ की नकल उतारी थी 13 दिसंबर 2024 को संसद की सुरक्षा में चूक हुई थी। दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों ने हंगामा किया था। सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष ने 14 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक विपक्ष ने सदन के अंदर जमकर हंगामा किया था। जिसके चलते कुल 146 सांसदों को सस्पेंड किया गया। इसमें लोकसभा के 100 और राज्यसभा के 46 सांसद शामिल थे। 19 दिसंबर को कुछ सांसद संसद के मकर द्वार पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी TMC सांसद कल्याण बनर्जी खड़े होकर तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी। बाकी सांसद ठहाके लगा रहे थे और राहुल गांधी वीडियो बना रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… ………………….. SIR से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राहुल का शाह को डिबेट का चैलेंज: गृहमंत्री बोले- मैं तय करूंगा, मुझे क्या बोलना है; राहुल ने कहा- ये डरा, घबराया हुआ जवाब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 10 दिसंबर को लोकसभा में SIR और चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब दिया। अपने भाषण की शुरुआत में कहा था कि चुनाव सुधार पर चर्चा से बीजेपी के लोग भागते नहीं है। इस पर राहुल गांधी ने शाह को SIR पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर डिबेट के लिए चैलेंज किया था। इस दौरान सदन में 7 से ज्यादा बार हंगामा हुआ। आखिर में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
खबर हटके- कुकर से किया निकाह, 4 दिन बाद तलाक:45 साल से सिर्फ दूध पीकर जिंदा शख्स; महिला के बाल लगाने पर एप ने पहचाना
इंडोनेशिया में एक युवक ने कुकर से निकाह कर लिया लेकिन 4 दिन बाद तलाक भी दे दिया। राजस्थान में…
भोपाल में 20 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो:केंद्रीय मंत्री खट्टर उद्घाटन करेंगे; 21 से सभी सफर कर सकेंगे, चार स्टेशन तक किराया 30 रुपए
भोपाल में मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन 20 दिसंबर की शाम को होगा। मिंटो हॉल में आयोजित उद्धाटन समारोह में केंद्रीय…
खबर हटके- AI से पहनी पुलिस वर्दी, पहुंची असली पुलिस:मटन बिरयानी खाने वाला बकरा; FIFA वर्ल्डकप जश्न में जर्सी पहनकर शामिल हुआ बत्तख
उत्तर प्रदेश में एक युवक ने खुद को AI से पुलिस की वर्दी पहना दी जिसके बाद उसके घर असली…