महाराष्ट्र की 29 नगर निगम के लिए अगले साल 15 जनवरी को चुनाव होंगे और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने आगामी पुणे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के साथ आने की संभावना पर बात की है। सूत्रों ने दावा किया कि अजित ने रविवार रात कांग्रेस नेता सतेज पाटिल से फोन पर बात की और साथ चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा। इस पर पाटिल ने कहा कि वे इस मुद्दे पर पहले अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे, इसके बाद ही कोई फैसला लेंगे। कयास हैं कि भाजपा और NCP (अजित पवार गुट) पुणे नगर निगम चुनाव अलग-अलग लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं कांग्रेस, गठबंधन महाविकास अघाड़ी में सहयोगी शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और शरद पवार गुट की NCP से भी बातचीत कर रही है। पुणे नगर निगम में 165 सीट हैं। फिलहाल यहां कोई चुनी हुई बॉडी नहीं है। 2022 में पार्षदों और मेयर का कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद वार्डों की नई सीमाएं तय करने और आरक्षण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण चुनाव बार-बार टलते रहे। वर्तमान में निगम कमिश्नर ही प्रमुख हैं। पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस के पास सूत्रों ने यह भी कहा कि महा विकास अघाड़ी के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में है और पार्टी नगर निगम चुनाव के जरिए अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कांग्रेस पुणे नगर निगम की 165 सीटों में सम्मानजनक सीट शेयरिंग चाहती है। इसी वजह से कांग्रेस और एनसीपी (अजित गुट) के बीच गठबंधन की संभावना फिलहाल कमजोर मानी जा रही है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 117 सीटें जीतीं महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 21 दिसंबर को आए नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (NDA) को बंपर जीत हासिल हुई है। 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली। गठबंधन में भाजपा 117 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 53 सीटें, NCP अजित को 37 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन 44 सीटों तक सीमित रहा। इसमें कांग्रेस को 28 सीटें मिलीं, जबकि शरद पवार की NCP को केवल 7 और शिवसेना (UBT) को 9 सीटें हासिल हुईं। 32 सीटें अन्य को मिली हैं। गढ़चिरौली में वार्ड नंबर 4 में बीजेपी उम्मीदवार संजय मंडवगड़े केवल एक वोट से चुनाव हार गए। लास्ट काउंटिंग के बाद उन्हें 716 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकांत देशमुख को 717 वोट मिले। पूरी खबर पढ़ें… ———————————- ये खबर भी पढ़ें… अजित पवार बोले- बेटे से जुड़ी विवादित जमीन की डील रद्द, राहुल का आरोप- दलितों की ₹1800 करोड़ की जमीन, ₹300 करोड़ में खरीदी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा- पुणे की जिस विवादित जमीन को मेरे बेटे पार्थ पवार से जुड़ा बताया जा रहा है, वह डील रद्द कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था- महाराष्ट्र में दलितों के लिए आरक्षित ₹1800 करोड़ की सरकारी जमीन मंत्री के बेटे की कंपनी को सिर्फ ₹300 करोड़ रुपए में बेच दी गई। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मुंबई में राज ठाकरे से मिलने उनके घर पहुंचे उद्धव:20 साल बाद दोनों ने साथ मिलकर BMC चुनाव लड़ने का ऐलान किया है
नए साल पर मुंबई में शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे के…
भाजपा ने पोलिंग एजेंट भी परीक्षा लेकर बनाए:कुछ पॉकेट्स से निकल भाजपा पूरे प्रदेश में छाई; जनता ने ‘बंगाली अस्मिता’ की जगह ‘डबल इंजन’ चुना
बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘बंगाली अस्मिता’ नैरेटिव के मुकाबले पीएम नरेंद्र मोदी के ‘डबल इंजन’ के वादे को…
Sudhanshu Khare Appointed Joint Director, CBI Bhopal Zone Moves From Kolkata As Centre Promotes 3 DIG’s as Joint Directors in CBI.
Sudhanshu Kumar Khare IPS Officer of 1993 Batch Appointed Joint Director, Bhopal Zone, He was Transferred from DIG & Head…