दुनियाभर में क्रिसमस के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। ईसाई धर्म के अनुयायी यीशु मसीह के जन्म का जश्न मना रहे हैं और प्रार्थना के लिए चर्च पहुंच रहे हैं। घरों से लेकर शहरों के मुख्य चौराहों और गलियों को सजाया गया है। येरूशलम के नजदीक मौजूद यीशु मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में इस बार पूरे दो साल बाद धूम-धाम से उत्सव मनाया जा रहा है। चर्च ऑफ द नेटिविटी के पास स्थित मैंगर स्क्वायर में बड़ा क्रिसमस ट्री लगाया गया। है। त्योहार मनाने के लिए जुटे लोगों ने परेड और प्रार्थना की। इसी तरह चीन, केन्या, यूक्रेन और पाकिस्तान में भी क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु 14वें पोप लियो मई में चुने जाने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। पोप ने वेटिकन सिटी में 24 दिसंबर की रात सेंट पीटर बेसिलका चर्च का पवित्र दरवाजा खोलकर क्रिसकम के जश्न की शुरुआत की। 11 तस्वीरों में देखें दुनियाभर में कैसे मनाया जा रहा क्रिसमस… क्रिसमस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी:मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की; राहुल गांधी ने भी बधाई दी देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए। इस सर्विस में प्रार्थनाएं, कैरोल हुए। वहीं दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। राहुल गांधी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
रिपोर्ट- सरकार ईधन रेट बढ़ाने की तैयारी में:इम्पोर्ट घटाने पर भी विचार, PMO-RBI की बैठक हुई; तेल कंपनियों को रोजाना ₹1000 करोड़ का घाटा
केंद्र सरकार विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए इमरजेंसी एक्शन पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के…
खबर हटके- सड़क पर दिखी जूते जैसी कार:₹1.50 लाख की बाइक पर ₹2.36 लाख जुर्माना; कुत्ते ने खाया लॉटरी टिकट, मालकिन ने मुकदमा ठोका
अमेरिका में सड़क पर जूते जैसी कार चलती देखी गई। वहीं, हरियाणा में ₹1.50 लाख की बाइक पर 107 चालान…
जापान की संसद में AI इंजीनियरों की एंट्री:टी-शर्ट व पोनीटेल वाले नेता चर्चा में, कहते हैं राजनीति से सुस्ती दूर कर देंगे; ‘टीम मिराई’ ने 11 सीटें जीतीं, 30 लाख वोट भी
जापान की संसद में इन दिनों एक शख्स चर्चा में है… ताकाहिरो एनो। 35 साल के एनो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं…