केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावों में बार-बार हार ‘डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स’ न समझ पाने का परिणाम है। उन्होंने कहा- ‘राहुल आप अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आप पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारेंगे। 2029 में पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।’ अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश की सोच से मेल नहीं खाती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय कानूनी और टेक्निकल मुद्दों में उलझे रहते हैं। शाह ने कहा कि BJP ने भरोसे और जनता की जरूरतों को समझकर शासन किया, इसलिए उसे बार-बार चुनावों में जनादेश मिला। वहीं कांग्रेस लगातार इसलिए हार रही है, क्योंकि वह उन मुद्दों से दूर है जिनका जनता समर्थन करती है। राहुल गांधी की संसद में की गई उस टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लगातार चुनावी हार को लेकर सवाल उठाया था। शाह ने कहा कि दो पब्लिक प्रोग्राम के नतीजे ही इस सवाल का जवाब दे देते हैं। शाह की स्पीच की 3 बड़ी बातें…
शाह बोले-राहुल थकिए मत, आगे तमिलनाडु-बंगाल में भी हारना है:कांग्रेस सांसद डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स नहीं समझते, इसलिए बार-बार चुनाव हारते हैं
