केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावों में बार-बार हार ‘डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स’ न समझ पाने का परिणाम है। उन्होंने कहा- ‘राहुल आप अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आप पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारेंगे। 2029 में पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।’ अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश की सोच से मेल नहीं खाती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय कानूनी और टेक्निकल मुद्दों में उलझे रहते हैं। शाह ने कहा कि BJP ने भरोसे और जनता की जरूरतों को समझकर शासन किया, इसलिए उसे बार-बार चुनावों में जनादेश मिला। वहीं कांग्रेस लगातार इसलिए हार रही है, क्योंकि वह उन मुद्दों से दूर है जिनका जनता समर्थन करती है। राहुल गांधी की संसद में की गई उस टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लगातार चुनावी हार को लेकर सवाल उठाया था। शाह ने कहा कि दो पब्लिक प्रोग्राम के नतीजे ही इस सवाल का जवाब दे देते हैं। शाह की स्पीच की 3 बड़ी बातें…
Related Posts
काश पटेल पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के आरोप:हॉकी के दीवाने हैं FBI चीफ, रंगबिरंगे मोजों और भारत से सिलवाए सूट का मजाक उड़ाते थे दोस्त
एफबीआई चीफ के तौर पर काश पटेल का सफर जितना तेजी से ऊपर चढ़ा, उनके निजी शौक और विवादों ने…
आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय श्रीरामजानकी मंदिर के…
एमपी, बिहार और गुजरात की 3 सीटों पर वोटिंग जारी:दतिया, बांकीपुर और मंजलपुर में उपचुनाव, पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग…