तमिलनाडु में सोमवार को एक युवक को धारदार हथियारों से हमला करने का वीडियो सामने आया। तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X अकाउंट पर इसे शेयर किया। इसमें तीन लड़के एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इन लड़कों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर सिर, गर्दन पर कई वार किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख जताया। कहा कि यह घटना DMK- शासित तमिलनाडु की परेशान करने वाली सच्चाई है। हालांकि पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों ने विक्ट्री साइन दिखाया इस वारदात का वीडियो हमला करने वाले लड़कों में से एक ने बनाया। अन्नामलाई का आरोप है कि तिरुथानी में काम करने वाले महाराष्ट्र के एक प्रवासी मजदूर सूरज पर गांजे के नशे में धुत एक गैंग ने बेरहमी से हमला किया। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस मजदूर को मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। घटना की 8 तस्वीरें… ………………………… तमिलनाडु से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CM स्टालिन बोले- शाह तमिलनाडु को नहीं समझते: वे पूरी संघी बटालियन लेकर आ जाएं, कुछ नहीं कर पाएंगे; गृहमंत्री ने चैलेंज दिया था तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 14 दिसंबर को तिरुवन्नामलाई में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शाह के अंदर अहंकार आ गया है। वे खुद के साथ-साथ पूरी संघी बटालियन (RSS के लोगों) को भी ले आएं तो भी यहां कुछ नहीं कर पाएंगे। स्टालिन ने कहा कि 2024 में केंद्र में तीसरी बार बीजेपी के सत्ता में आने के बाद वे और ज्यादा आक्राम हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
सिक्किम का याकतेन बना डिजिटल नोमेड गांव:घुमंतु लोग फ्री में बिजनेस सिखा रहे, खुद संगीत-आर्ट सीखते हैं
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के गांव बीर का डियर पार्क इंस्टीट्यूट आज डिजिटल नोमेड्स का पसंदीदा ठिकाना है। डियर पार्क…
बांग्लादेश में हिंदू नेता के चुनाव लड़ने पर रोक:शेख हसीना की सीट पर RSS से जुड़े गोबिंद का नामांकन खारिज; बोले- BNP की साजिश
बांग्लादेश में एक हिंदू नेता को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने…
भारत मंडप में ‘जिओग्राफिस ऑफ डिस्टेंस: रिमेंबरिंग होम’ प्रदर्शनी:नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के सहयोग से आयोजित हो रही
भारत वेनिस बिएनाले की 61वीं अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में शामिल होगा। भारत मंडप में प्रदर्शनी “Geographies of Distance: remembering home”…