हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले की अधिक ऊंची चोटियों पर मंगलवार की शाम और रात में हल्की बर्फबारी हुई। जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फ के फाहे देख किसानों-बागवानों के साथ साथ पर्यटकों के चेहरे खिल भी उठे है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल भी ऊंचे पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर अगले 72 घंटे तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसी तरह शिमला, सोलन और सिरमौर समेत प्रदेश के अन्य भागों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में कमी आएगी। अगले दो से तीन दिनों के दौरान लाहौल स्पीति के कई भागों में तापमान में माइनस 10 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश में दो जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने तीन दिन तक कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। आज यह चेतावनी कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में दी गई है, जबकि कल के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू जिला को भी दी गई है। सोलन और सिरमौर में कल आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है। 5 जनवरी को फिर से बर्फबारी के आसार इस दौरान अधिकांश भागों में हल्की बारिश व बर्फबारी होगी। तीन और चार जनवरी को मौसम साफ हो जाएगा। पांच जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होने के आसार है। इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में दोबारा से हल्का हिमपात हो सकता है।
Related Posts
हरियाणा में महाभारत का VIDEO:3D में तीरों की बौछार, भगवान कृष्ण का अर्जुन को उपदेश और द्रौपदी चीरहरण दिखेगा
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में फिर से महाभारत का शंखनाद होगा। ज्योतिसर अनुभव केंद्र में द्रौपदी का चीरहरण, घोड़ों की दौड़,…
दिल्ली की हवा जहरीली हुई, सड़क बनाने पर रोक:ड्रेनेज लाइन के लिए ड्रिलिंग, तोड़फोड़ नहीं कर सकेंगे; राख-सीमेंट की लोडिंग-अनलोडिंग बैन
दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार को…
खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा,पीएम आउट ऑफ रीच:नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में छात्रों से किए संवाद…