हैदराबाद के रामपल्ली एक्स रोड्स इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। शुक्रवार को दो अज्ञात बदमाश अपने चेहरे ढककर दुकान में घुसे थे लेकिन दुकानदार ने बहादुरी से दोनों लुटेरों का सामना किया और उन्हें खाली हाथ भगा दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इसका वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दुकानदार की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि दो लोग ज्वेलरी लूटने दुकान में घुसते हैं। एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के पास कुल्हाड़ी थी। बदमाशों ने दुकानदार को हथियार दिखाकर डराने की कोशिश की। लेकिन दुकानदार की बहादुरी देखकर बदमाश घबरा गए और बिना कुछ लूटे मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें… दुकानदार ने अकेले दोनों लुटेरों को भगाया सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि जब बदमाश दुकान में घुसे उस समय वहां दो ग्राहक मौजूद थे, जिन्हें पिस्तौल दिखाकर बाहर भगा दिया गया। दुकान में करीब पांच साल की एक बच्ची भी थी, जो हमले के दौरान डरी-सहमी कुर्सी पर बैठी रही। घटना के दौरान एक बदमाश ने दुकानदार को धक्का देकर गिरा दिया और दूसरा गहने बैग में भरने लगा। इसी बीच दुकानदार ने हिम्मत दिखाई, खुद को संभाला और दोनों बदमाशों पर हमला कर दिया। उसने मुक्कों से जवाब दिया और अकेले ही दोनों को दुकान से बाहर खदेड़ दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में ATM कैश वैन से 7 करोड़ की लूट, लुटेरों ने RBI अफसर बनकर रोका और कैश लेकर फरार हुए बेंगलुरु में बदमाशों ने एक ATM कैश वैन से 7 करोड़ रुपए लूट लिए। घटना 19 नवंबर दोपहर 12:30 बजे की है। बदमाशों ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक का अधिकारी बताकर कैश वैन को रास्ते में रोक लिया और कैश लेकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
‘You are all I worry about love’: Did Robinson confess to killing Kirk? Read his full texts to partner
Tyler Robinson faces charges for the murder of Charlie Kirk. The incident occurred at Utah Valley University. Robinson allegedly confessed…
देशभर के कई एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में दिक्कत:हैदराबाद में भीड़, बेंगलुरु में 42 फ्लाइट कैंसिल; दिल्ली में भी असर
देश के कई एयरपोर्ट में बुधवार सुबह से चेक इन सिस्टम में दिक्कत आ रही है। इससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित…
महीनों से किराया नहीं दिया, लाखों के नकली नोट छापे:नागपुर के कमरे में मिले ₹37 लाख, गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी; आरोपी फरार
महाराष्ट्र के नागपुर में किराए के कमरे में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महीनों से…