चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शमी ओर उनके भाई मोहम्मद कैफ के SIR फॉर्म में गड़बड़ियां मिली हैं, इसलिए दोनों को बुलाया गया है। हालांकि शमी या चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार शमी के एन्यूमरेशन फॉर्म में प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी गड़बड़ियां मिली हैं। इसके बाद साउथ कोलकाता के वार्ड नंबर 93 से नोटिस जारी किए गए, जिसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) के सामने पेश होने को कहा गया है। शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) वार्ड नंबर 93 में वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हैं, जो रासबिहारी असेंबली सीट के अंदर आता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने पैतृक गांव में वोटिंग की थी। पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 16 दिसंबर को बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश हुई थी, जिसमें 58.21 लाख लोगों के नाम काटे गए थे। इसके बाद दावा, आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। शमी विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शमी आज की हियरिंग में शामिल नहीं हो सके। वह इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में राजकोट में बंगाल को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। शमी की अगली सुनवाई 9 से 11 जनवरी के बीच होनी है। मोहम्मद शमी को 11 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज में नहीं चुना गया है। टखने की सर्जरी के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की शमी ने पिछले साल टखने की सर्जरी कराई थी। उसके बाद उनके दाएं घुटने में दर्द होने लगा था। इसी वजह से उन्हें भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी नहीं चुना गया था। शमी ने आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में खेला था। उन्हें 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। बंगाल में SIR पर गरमाई सियासत बंगाल में SIR की हियरिंग एक हफ्ते से ज्यादा समय से चल रही है। अगर फॉर्म में कोई गलती है, मैपिंग ठीक से नहीं हुई है या डॉक्यूमेंट्स में कोई दिक्कत है, तो उन्हें हियरिंग के लिए बुलाया जाता है। पूर्व मंत्री कांति गंगोपाध्याय से लेकर सांसद काकली घोष दस्तीदार के परिवार वालों तक को बुलाया गया है। तृणमूल कांग्रेस चुनाव आयोग पर SIR के नाम पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगा रही है। सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बिना प्लान के और गलत SIR करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने मांग की है कि अगर राज्य की मांगें पूरी नहीं होती हैं तो SIR प्रोसेस को सस्पेंड कर दिया जाए। ममता बनर्जी के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने जवाब में मुख्य चुनाव आयुक्त को एक लेटर लिखा है। विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि तृणमूल वोटिंग के लिए नकली वोटर्स को बचा रही है। ममता बनर्जी घबरा गई हैं। मुख्यमंत्री ने SIR को सस्पेंड करने के लिए जो लेटर लिखा है, वह इसका सबूत है। SIR के बारे में जानें… बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा। —————————————- शमी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शमी की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- क्या हर महीने 4 लाख काफी नहीं, हसीन जहां ने 10 लाख मांगे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। कोर्ट ने हसीन जहां से कहा- ‘क्या 4 लाख की रकम पर्याप्त नहीं है?’ कलकत्ता हाईकोर्ट ने शमी को 2.5 लाख बेटी और 1.5 लाख पत्नी को गुजारे भत्ते के रूप में देने का आदेश दिया था। इस पर हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। पूरी खबर पढ़ें… इरफान बोले- शमी को फिटनेस साबित करने की जरूरत नहीं, 200 ओवर फेंक चुके भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों पर आपत्ति जताई है। इरफान ने कहा- शमी वापसी के बाद अब तक 200 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं, ऐसे में फिटनेस पर सवाल करना समझ से बाहर है। उन्हें अब इसे साबित करने की जरूरत नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित श्रीमंत शंकर देव शोध पीठ का हुआ लोकार्पण
श्रीमंत शंकर देव के विचार सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की नींव – श्री डेका श्रीमंत शंकर देव के लेखनी…
IND vs PAK boycott: Ex-cricketer and BJP leader reiterates – ‘Shouldn’t be played’
Following the recent terror attack in Pahalgam, calls to boycott India’s Asia Cup clash with Pakistan intensify. Kedar Jadhav reiterates…
विदेश से MBBS,नौकरी कर पा रहे, न प्राइवेट प्रैक्टिस:गाइडलाइन का कन्फ्यूजन, राजस्थान मेडिकल काउंसिल नहीं कर रही रजिस्ट्रेशन
विदेश से MBBS करके लौटे राजस्थान के 1 हजार डॉक्टर्स के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। राजस्थान मेडिकल…