पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने जम्मू और कश्मीर को दो अलग राज्यों में बांटने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब दोनों क्षेत्रों के बीच सौहार्दपूर्ण अलगाव पर गंभीरता से विचार करने का समय आ गया है। लोन ने कहा कि कश्मीर ऐसे क्षेत्रीय रवैये को बर्दाशत नहीं कर सकता, जो लगातार कश्मीरियों को बदनाम करता रहा। देश के बाकी हिस्सों में यह धारणा फैलाए कि जम्मू देश के साथ है और कश्मीर आतंकवाद का क्षेत्र है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री सज्जाद लोन ने यह बातें बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। कुछ दिन पहले भाजपा के जम्मू नॉर्थ से विधायक श्याम लाल शर्मा ने जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि जम्मू अब कश्मीर का बोझ नहीं उठा सकता। कश्मीर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की मांग लोन ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कश्मीर के बडगाम में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) स्थापित करने का चुनावी वादा पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा यही है कि किए गए वादे को निभाया जाए और यूनिवर्सिटी बडगाम में ही रहे। लोन ने कहा कि अब दोनों क्षेत्रों के बीच प्रशासनिक व्यवस्था पर नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए। शायद अब सौहार्दपूर्ण अलगाव का समय आ गया है। यह सिर्फ विकास से जुड़ा मामला नहीं है। जम्मू अब कश्मीर को निशाना बनाने का जरिया बन गया है। लोन बोले- बिचौलियों की जरूरत नहीं लोन ने कहा कि कश्मीर का भारत के बाकी हिस्सों से जुड़ाव उन लोगों के जरिए नहीं हो सकता, जो लगातार कश्मीर की छवि खराब करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ना है, तो यह ऐसे बिचौलियों के जरिए नहीं हो सकता जो कश्मीरियों को लगातार बदनाम करते है। देश से कहते है कि कश्मीर आतंकवादी क्षेत्र है। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने कहा- कश्मीर में बदली भावनाएं लोन ने कहा कि कश्मीर में क्षेत्रीय संबंधों को लेकर भावनाएं काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण जैसे मुद्दों पर कश्मीरियों को पीछे किया जा रहा है।अब लोग इसे और सहन नहीं कर पा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कश्मीर में अलगाव की इच्छा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। अब नेतृत्व को साफ-साफ बात कहने की जरूरत है। गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा विधायक श्याम लाल शर्मा ने जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग कर विवाद खड़ा किया था। हालांकि बाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बयान से दूरी बनाते हुए कहा था कि यह पार्टी का रुख नहीं है। ——- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में LG ने 5 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया:आतंकी संगठनों के लिए काम करने का आरोप; 5 साल में 85 कर्मचारी हटाए गए जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारियों को आतंकी संगठनों के लिए काम करने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। LG मनोज सिन्हा ने मंगलवार को ये कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार ये सभी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम कर रहे थे। 2021 से अभी तक सरकार ने 85 कर्मचारियों पर इस तरह की कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
3 दिन में 56000 से ज्यादा यात्री पहुंचे अमरनाथ गुफा:यह आंकड़ा पिछले साल से 18% ज्यादा; बेस कैंप में यूपी के यात्री को सांप ने काटा
अमरनाथ यात्रा के पहले 3 दिन में 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यह…
न्यूयॉर्क में बनेगा ‘राजस्थान भवन’:50 करोड़ की मदद से इंडो-यूएस फ्रेंडशिप सेंटर की घोषणा; राजस्थानी भाषा के लिए उठी मांग
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) की ओर से न्यूयॉर्क में आयोजित 77वें राजस्थान दिवस और होली स्नेह मिलन समारोह…
सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं:अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी CM पद संभाला; उनकी राज्यसभा सीट पर बेटे पार्थ लड़ेंगे चुनाव
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गुरुवार को सर्वसम्मति से सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।…