राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि देश भर में लालच की महामारी फैल चुकी है। इसका सबसे भयावह चेहरा शहरी बदहाली के रूप में सामने आ रहा है। लोगों को सरकार से जवाबदेही की मांग करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता और बड़े कॉरपोरेट घरानों के बीच सांठगांठ के कारण लोकतंत्र की मूल भावना कमजोर हो रही है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब सवाल पूछे जाएंगे। राहुल ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में की। राहुल ने दिल्ली का वीडियो शेयर किया राहुल ने मीडिया रिपोर्ट का वीडियो भी साझा किया, जो कथित तौर पर दिल्ली के मुबारकपुर डाबस स्थित शर्मा एन्क्लेव का है। वीडियो में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण इलाके में फैले गंदे पानी को दिखाया गया है। उन्होंने कहा, ‘आज हर आम भारतीय की जिंदगी ऐसी ही नर्क जैसी यातना बन चुकी है। सिस्टम सत्ता में बैठे लोगों के हाथ बिक चुका है। सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं और फिर मिलकर जनता को कुचलते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘देश भर में लालच की महामारी फैल चुकी है। शहरी सड़ांध इसका सबसे डरावना चेहरा है। हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़ांध को ‘न्यू नॉर्मल’ मान लिया है। सुन्न, खामोश और उदासीन होकर। जवाबदेही की मांग कीजिए, नहीं तो यह सड़ांध हर दरवाजे तक पहुंच जाएगी।’ राहुल ने #TINA हैशटैग किया राहुल ने अपने पोस्ट में #TINA (There Is No Accountability) हैशटैग किया। इससे कुछ दिन पहले, नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद भी राहुल ने जवाबदेही की कमी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि यह घटना भारत में फैल रही लालच की संस्कृति और अन्य जीवों के प्रति असंवेदनशीलता का सीधा नतीजा है। मृतक की पहचान 27 साल युवराज मेहता के रूप में हुई थी, जो गुरुग्राम में काम करता था। 16 जनवरी की रात वह घर लौट रहा था, तभी उसकी कार एक निर्माणाधीन स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। बताया गया कि उसने करीब दो घंटे तक मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिल पाई और उसकी मौत हो गई। राहुल ने हरियाणा में कहा- ब्रिटिश-मुगलों जैसे BJP वाले भी चले जाएंगे राहुल ने बुधवार को हरियाणा का भी दौरा किया। कुरुक्षेत्र में हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें। जिस तरह से देश से मुगल और ब्रिटिश चले गए, एक दिन भाजपा वाले भी चले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें
Related Posts
धीरेंद्र शास्त्री बोले- पदयात्रा में कोई विधर्मी उपद्रव न करे:भास्कर से कहा- हमें इसकी चिंता; विदेशी ताकतों ने जात-पात में उलझाया, अब जवाब देने का समय
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक ‘सनातन हिंदू एकता…
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में फहराया राष्ट्रध्वज- राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध, कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना कार्मिकों का दायित्व – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा – कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित होगी कमेटी
जयपुर, 26 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के बाद हमें आजादी…
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम- सरदार पटेल की देशभक्ति और दृढ़संकल्प भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी, ‘भारत पर्व’ हमारी सांस्कृतिक विरासत और एकता का पर्व – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक एक भारत…