महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उनकी मां आशा बारामती के फार्महाउस में टीवी देख रही थीं। फार्महाउस के मैनेजर संपत धायगुडे ने बताया कि आशा ताई ने पूछा- क्या दादा का एक्सीडेंट हो गया? बेटे की मौत की खबर मां को न मिले इसलिए हम लोगों ने बंगले का टीवी केबल तुरंत काट दिया। उनका मोबाइल फोन भी फ्लाइट मोड पर डाल दिया। हम उन्हें बता रहे थे कि कुछ नहीं हुआ है। जिद करके बेटे को देखने गईं मां आशा मैनेजर संपत ने बताया, “माताजी को यह भी लगा कि उन्हें हल्की-फुल्की चोट लगी होगी। तभी टीवी पर खबर आई कि दादा को बारामती अस्पताल ले जाया गया है। हम आशा ताई को बता रहे थे कि कुछ नहीं हुआ है। लेकिन वह पहले ही फार्महाउस के बाहर चलने लगीं और कह रही थीं कि उन्हें दादा से मिलना चाहिए। उन्होंने किसी की नहीं सुनी। आखिरकार, हम अनिच्छा से उन्हें बारामती के बंगले तक ले गए।” 4 दिन पहले मां से मिलने फार्म हाउस आए थे अजित मैनेजर संपत ने बताया कि 4 दिन पहले अजित दादा अपनी मां से मिलने अपने फार्म हाउस आए थे। शनिवार को सुबह 7:30 बजे वे फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने अपनी मां से करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद उन्होंने फार्म के सभी मजदूरों को निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों से नए पेड़ लगाने को भी कहा था। बातचीत के बाद वे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। अजित की पोस्ट वायरल- सेफ लैंडिंग यानी पायलट महिला है हादसे के बाद अजित पवार की जनवरी 2024 को की गई सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें अजित ने लिखा था- जब हम हेलिकॉप्टर और प्लेन से यात्रा करते हैं। और अगर वह आराम से लैंड करता है तो हम समझ जाते हैं कि पायलट एक महिला है। अजित पवार के निधन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जब वॉशरूम में एक कॉल से बदला पाला:अजित पवार के किस्से, जिन्होंने 6 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान गिरकर खाक, सभी 5 सवार मारे गए महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश, PHOTOS-VIDEOS: लैंडिग के दौरान बारामती में रनवे से फिसला, विमान जलकर खाक महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट:पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया; प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ अजित पवार लियरजेट 45 चार्टर्ड प्लेन में सवार थे: इसी मॉडल का जेट 2023 में भी क्रैश हुआ था, मुंबई रनवे पर हुए थे विमान के दो टुकड़े
Related Posts
15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान (4 से 18 नवम्बर)- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में शुरु हुआ सड़क सुरक्षा अभियान, विभागवार हो रही सड़क सुरक्षा की सघन मॉनिटरिंग, यातायात नियमों का होगा सख्ती से पालन – मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही अभियान की निगरानी
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए…
FATF के उपाध्यक्ष बने भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल:1994 बैच के IAS हैं; FATF दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग-आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था
भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स…
खबर हटके- सड़क पर दिखी जूते जैसी कार:₹1.50 लाख की बाइक पर ₹2.36 लाख जुर्माना; कुत्ते ने खाया लॉटरी टिकट, मालकिन ने मुकदमा ठोका
अमेरिका में सड़क पर जूते जैसी कार चलती देखी गई। वहीं, हरियाणा में ₹1.50 लाख की बाइक पर 107 चालान…