ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DSP) रश्मि रंजन दास का फोटो वायरल है। इसनें उनके बालों का रंग लाल नजर आ रहा है। उन्हें और पुलिस विभाग को ट्रोल किया जा रहा है। मामले पर केंद्रीय रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सत्यजीत नाइक ने कहा- मैंने जगतसिंहपुर एसपी को निर्देश दिया है कि अधिकारी को मर्यादा बनाए रखने और वर्दी के मुताबिक हेयरस्टाइल रखने को कहा जाए। वहीं, DSP दास का कहना है कि मैंने बालों में रंग नहीं कराया है। वायरल तस्वीर असली नहीं है, मॉर्फ की गई है। बीमारी से मेरे बालों का रंग बदला है, जो मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहता। यह समस्या नई नहीं है। IG बोले- हर बात लिखित आदेश में नहीं बता सकते IG नाइक ने कहा कि हर बात लिखित आदेश से नहीं चलाई जा सकती। कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक सभी को वर्दी का सम्मान करना चाहिए और शालीनता को प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं, DSP रश्मि रंजन दास ने कहा कि वायरल तस्वीर पीछे कुख्यात अपराधियों का हाथ हो सकता है। क्योंकि मैंने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। विवाद पर अन्य पुलिस अधिकारियों के मत… ……………………. ओडिशा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गो-माता, जय श्रीराम कहलवाया, मुकंदर की मॉब लिंचिंग: बीवी बोली- अफसर 20 हजार रुपए दे गए, इतने तो शौहर को दफनाने में खर्च हुए 35 साल के शेख मुकंदर मोहम्मद सुबह होने से पहले ही काम के लिए घर से निकल गए थे। तारीख 14 जनवरी थी। ओडिशा के बालासोर में रहने वाले मुकंदर राजमिस्त्री थे। राजमिस्त्री का काम न मिलने पर गाड़ियां लोड करते थे। उस दिन उन्हें लोडिंग का ही काम मिला था। परिवार शाम को लौटने का इंतजार कर रहा था, तभी फोन आया कि मुकंदर हॉस्पिटल में हैं। पता चला कि भीड़ ने उन्हें गो-तस्करी के आरोप में बुरी तरह पीटा है। कुछ घंटे इलाज के बाद मुकंदर ने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
थाने में 14 घंटे बंधक बनाकर महिला वकील से बदसलूकी:पीड़िता बोली- कोट फाड़ा, बंदूक दिखाई; SC ने केंद्र-यूपी सरकार से मांगा जवाब
नोएडा में एक महिला वकील को 14 घंटे पुलिस हिरासत में रखने के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया…
चंडीगढ़ मर्डर, गोल्डी बराड़ की धमकी से भड़का लॉरेंस गैंग:गैंगस्टर बॉक्सर बोला- तुझसे पहले चप्पल साफ कराएंगे, फिर मौत देंगे; आकर मिल, सारी बदमाशी निकालेंगे
चंडीगढ़ में इंदरप्रीत पैरी के कत्ल के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गैंगस्टर लॉरेंस को धमकी देने के बाद लॉरेंस…
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ
“वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव वंदे मातरम् की गूंज…