कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की सुसाइड के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए। सरकार ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी है। रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी शामिल हैं। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई में फैला था। कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक का रियल एस्टेट डेवलपर है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई IT अधिकारी मौजूद नहीं था। बेंगलुरु पुलिस जांच के तौर पर IT विभाग से जरूरी जानकारी लेगी। उधर, रॉय की पत्नी और बेटा शनिवार को बेंगलुरु के बॉवरिंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम सेंटर पहुंचे। पुलिस ने कहा- आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भी जांच होगी पुलिस कानूनी आधार पर देख रही है कि इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया जाए या आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराएं लगाई जाएं। कमिश्नर ने पुष्टि की कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के एक डायरेक्टर ने पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है। ऑफिस कैम्पस से सबूत जुटाए जा रहे हैं। रिकॉर्ड और बयानों की जांच के बाद और मामला साफ होने की उम्मीद है। डिप्टी CM बोले- सच्चाई का पता लगाएंगे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय की मौत की हाई-लेवल जांच की जाएगी। तीन दिन से रोज पूछताछ हो रही थी केरल आयकर की टीम 3 दिन से सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय के दफ्तर में कार्रवाई कर रही थी। रोज उनसे पूछताछ की जा रही थी। रॉय के बड़े भाई ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी के दबाव की वजह से उन्होंने सुसाइड की। आयकर अफसरों को जवाब देना होगा कि ऐसा क्या हुआ कि मेरे भाई ने यह कदम उठाया। भाई के मुताबिक, रॉय पर कोई कर्ज नहीं था। केरल से आयकर टीम पहली बार 3 दिसंबर 2025 को आई थी और कुछ दिन बेंगलुरु में रुकी थी। इसके बाद वह 28 जनवरी को आई और सीजे रॉय को दुबई से बुलाया गया। रॉय के परिवार में पत्नी लिनी रॉय, बेटा रोहित और एक बेटी रिया हैं। 5 तस्वीरों में देखें रॉय की लग्जरी लाइफ 36 की उम्र में बिना कर्ज प्राइवेट जेट खरीदा सीजे रॉय जब 13 साल के थे, तब बेंगलुरु के शोरूम में ‘डॉल्फिन’ कार देखने गए थे। वहां सेल्समैन ने यह कहकर भगा दिया कि ‘तू क्या कार खरीदेगा, चल निकल।’ तभी उन्होंने ठान लिया था कि दुनिया की सबसे महंगी कारें खरीदेंगे। रॉय ने 36 की उम्र में पहला प्राइवेट जेट खरीद लिया था। वह भी बैंक से एक रुपया उधार लिए बिना। रॉय ने 1994 में 1.10 लाख रुपए में मारुति 800 खरीदी थी। 1997 में इसे बेच दिया। 31 साल बाद 2025 में पहली उपलब्धि याद आई, तो कार खोजने वाले को 10 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया। दोस्तों की मदद से कार मिली, तो उसे फिर खरीद लिया। उनके पास 12 रोल्स रॉयस, बुगाटी वेरॉन, फेरारी, कोएनिगसेग अगेरा, मैकलारेन, लैम्बोर्गिनी हुराकैन और एवेंटाडोर कलेक्शन जैसी कारें हैं। रॉय कहते थे- 1994 में कार की कीमत में 2 एकड़ जमीन आती थी, जिसकी वैल्यू 20 करोड़ से ज्यादा है। कार शौक है, असल दौलत जमीन है। ————- ये खबर भी पढ़ें… वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन:स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे अग्निवेश; कमाई का 75% हिस्सा दान करेंगे अनिल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी 2026 को अस्पताल में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। पिता अनिल अग्रवाल ने रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पूरी जानकारी पढ़ें…
Related Posts
Grand Opening of the Country’s First ‘Khelo India Tribal Games 2026’: A Mega Sporting Confluence of Tribal Strength in Chhattisgarh
The launch of Khelo India Tribal Games from Chhattisgarh is historic — Union Minister Dr. Mansukh Mandaviya Government committed to…
लाला जगदलपुरी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के महान साहित्यकार लाला जगदलपुरी की जयंती (17 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित…
देश में 70 साल में 20 लाख अपहरण:इनमें 11 लाख एक दशक में ही, एनसीआरबी अपराधों में हिस्सेदारी 3 गुना बढ़ी
भारत में अपहरण और जबरन उठा ले जाने की घटनाएं पिछले एक दशक में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं। हाल…