शेयर बाजार में आज यानी 4 फरवरी को फ्लैट कारोबार है। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,800 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की तेजी है, ये 25,750 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। रियल्टी, मेटल और IT शेयर में बिकवाली है। वहीं ऑटो शेयर में बढ़त है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में बढ़त है। निफ्टी 50 शेयरों में से 43 शेयरों चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। वहीं कल सेंसेक्स में 2500 अंकों की तेजी रही। निफ्टी भी 639 अंक चढ़कर बंद हुआ। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा। ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 3 फरवरी को 5,426 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में तेजी रही सेंसेक्स में 2073 अंक (2.54%) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ। निफ्टी में 639 अंक (2.55%) की तेजी रही, ये 25,728 पर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयरों चढ़कर बंद हुए।
Related Posts
बेटियां प्रदेश का गौरव, उनके जीवन को सुखी बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर ईदगाह हिल्स स्थित समुदायिक भवन में निर्धन परिवारों की बेटियों को…
धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान:शिबु सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया।…
अमेरिका ने ईरान पर फिर हमले किए:जॉर्डन में US बेस पर अटैक के बाद कार्रवाई; ट्रम्प बोले- अब हमारी बारी
अमेरिका ने गुरुवार सुबह एक बार फिर ईरान पर हमले किए। यह कार्रवाई जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल…