अमेरिका के फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश के मामले में दोषी ठहराए गए रयान राउथ को फेडरल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, सजा बुधवार (स्थानीय समय) को सुनाई गई। यह घटना 15 सितंबर 2024 को हुई थी, जब ट्रम्प राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। राउथ AK-47 जैसी सोवियत शैली की राइफल और बॉडी आर्मर के साथ ट्रम्प के गोल्फ कोर्स के पास झाड़ी में पास छिपा था। एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राइफल की नली और आरोपी का चेहरा देखा और गोली चलाई, जिसके बाद राउथ मौके से भाग गया। बाद में उसकी गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अदालत ने रयान राउथ को सितंबर 2024 में पांच आरोपों में दोषी ठहराया था। इनमें घटना के समय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रम्प की हत्या की कोशिश का मामला भी शामिल है। यह फैसला अमेरिकी जिला जज एलीन कैनन ने सुनाया। अदालत की कार्यवाही के दौरान जज कैनन ने कहा कि आरोपी ने रयान का इरादा साफ तौर पर ट्रम्प की हत्या करना था और अपने मंसूबे को अंजाम देने के बेहद करीब पहुंच गया था। उम्रकैद के अलावा राउथ को कई अन्य सजाएं भी दी गईं, जो साथ-साथ चलेंगी। इनमें हिंसक अपराध के दौरान हथियार रखने पर 84 महीने, एक फेडरल अधिकारी पर हमला करने के लिए 240 महीने, सजायाफ्ता अपराधी होने के बावजूद हथियार रखने पर 18 महीने और सीरियल नंबर मिटे हथियार के कब्जे के लिए 60 महीने की सजा शामिल है।
Related Posts
बंगाल चुनाव से पहले ममता ने 23 पद छोड़े:कई सरकारी निकायों और बोर्ड से इस्तीफा; तमिलनाडु में ₹178 करोड़ की कीमती धातुएं-कैश जब्त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार देर शाम 23 पदों से इस्तीफा दे दिया। ममता…
‘When will West understand’: Russia defends India’s role in Zapad drills; slams EU pressure
Maria Zakharova defended India’s participation in Zapad 2025, dismissing Western criticism as unfounded pressure. She emphasized the strong, self-sufficient relationship…
ʻनशा मुक्त युवा-विकसित भारत-फिट राजस्थानʼ कार्यक्रम 14 नवम्बर को होगा आयोजित -राजस्थान युवा बोर्ड एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर के एस.एम.एस स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन
14 नवम्बर, बाल दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को नशा मुक्त, एकाग्रचित्त और उद्देश्यपूर्ण जीवन के लिए प्रेरित…