जहरीली पंजीरी खाकर जर्मनी में परिवार वेंटिलेटर पर:बाल झड़े; प्रेग्नेंट बेटी के लिए मोहाली की बिजनेसवुमन लेकर गई, बोली- कत्लेआम की कोशिश हुई

मोहाली की रहने वाली एक बिजनेसवुमन जर्मनी में रह रही अपनी प्रेग्नेंट बेटी के लिए पंजीरी लेकर गई तो उसका पूरा परिवार वेंटिलेटर पर आ गया। पंजीरी से बने लड्डू खुद महिला ने भी खाए थे, इसलिए उसकी भी तबीयत बिगड़ी। जब जर्मनी पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पंजीरी में थैलियम नाम का जहर था, जिसे अक्सर चूहे मारने वाली दवाओं और कीटनाशक में इस्तेमाल किया जाता है। इस जहर के असर से महिला और उसकी बेटी के पूरे बाल झड़ गए। बेटी तो अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि, उसकी नवजात बच्ची भी प्रभावित है। महिला ने इस मामले में अपने नौकर के खिलाफ शिकायत दी है। कहा कि सामूहिक हत्या की कोशिश की गई है। फिलहाल, नौकर फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने रो-रोकर पूरा मामला बताया… नौकर के पास था घर का पूरा एक्सेस शिकायत में महिला ने बताया- 3 फरवरी को मुझे मोहाली के पारस अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान मुझे याद आया कि मेरे घर का पूरा एक्सेस केवल मेरे नौकर के पास ही था। जाने से एक महीना पहले मैंने उसे घर से निकाल दिया था, लेकिन उसने कहा कि आपके आने के बाद मैं घर छोड़ दूंगा। तब मैं यहां रह लेता हूं और घर की देखभाल करूंगा। अब नौकर फरार, नंबर बंद हैं महिला ने कहा- मैं उसे घर में छोड़कर चली गई थी। मुझे नहीं पता कि उसके दिल में क्या था? जब मैंने उससे पूछा कि तूने तो खाने में जहर नहीं मिलाया तो वह कहता है कि मैं ऐसा क्यों करूंगा? फिर वह घर से चला गया। अब उसके तीनों नंबर बंद हैं। बेटी और उसके बच्चे के शरीर में जहर की भारी मात्रा जर्मनी की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, नवजात बच्ची के शरीर में थैलियम का स्तर 470 पाया गया, जबकि सामान्य स्तर 0.2 होता है। वहीं, रणजीता बत्रा के शरीर में थैलियम का स्तर 9984 पाया गया। रचना कपूर ने बताया कि उनकी बेटी के बच्चे ने सिर्फ एक दिन स्तनपान किया था। इतने में ही उसे यह बीमारी हो गई। अब बेटी खड़ी भी नहीं हो पा रही। पुलिस बोली- मामले की जांच कर रहे इस बारे में मोहाली रूरल एसपी मनप्रीत सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और इसे पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “आज पीड़िता हमसे मिली है। हम सभी तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं। पूरी जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com