अहमदाबाद के सरकारी सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 7 साल के बच्चे के पेट से बालों का गुच्छा और जूते का फीता निकाला है। मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले शुभम नाम के इस बच्चे को पिछले दो महीने से पेट दर्द, उल्टी और वजन कम होने की समस्या थी। बच्चे का पहले मध्य प्रदेश के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हुआ था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती होने के बाद शुभम का सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी की गई, जिसके बाद इसका पता चला। अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने जटिल लैप्रोटॉमी सर्जरी करके पेट में मौजूद गुच्छा और फीचा सफलता पूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन के सातवें दिन डाई टेस्ट से पुष्टि हुई कि पेट में कोई अवशेष नहीं बचा है। बीमारी का नाम ट्राइकोबेजोअर सिविल अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट और बाल चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश जोशी के अनुसार, बच्चे को ट्राइकोबेजोअर की समस्या थी। यह एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें निगले गए बाल पेट में एक गांठ बना लेते हैं। इस समस्या के लक्षण हैं: पेट में दर्द या सूजन जी मिचलाना या उल्टी भूख न लगना वजन कम होना कब्ज की समस्या पिछले दिनों आ चुके हैं कई मामले बाल निगलने से राजस्थान की महिला के पेट में गांठ बनी थी, जनसेवा में सर्जरी करके शनिवार को निकाली गई श्रीगंगानगर से सटे गांव कालियां में एक महिला लंबे समय से अपने बाल निगल रही थी। जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ तो जांच में पेट में गांठ होने का पता लगा। डॉ. एसएस टांटिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) में सर्जरी कर यह गांठ निकाली गई। पढ़ें पूरी खबर… 19 जुलाई को प्रयागराज की युवती के पेट से निकला गया 500 ग्राम बालों का गुच्छा प्रयागराज में एक युवती को बाल खाने की लत लग गई थी। तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने परीक्षण किया और पता चला कि उसके पेट में बालों का गुच्छा जमा हुआ है। इसके बाद प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया था। उसके पेट से करीब 500 ग्राम बालों का गुच्छा निकला था। पढ़ें पूरी खबर… 29 जून को बिहार की महिला के पेट से मिले थे 1 किलो बाल मधेपुरा के प्राइवेट अस्पताल में 29 जून को महिला के पेट से ऑपरेशन के बाद एक किलो बाल का गुच्छा निकला गया था। उसे उल्टी और पेट में जोर की दर्द उठने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
पेट्रोल की कमी की अफवाह गुजरात में फैली:कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, सरकार ने कहा- अफवाहों से दूर रहें
अहमदाबाद समेत कई शहरों में सोमवार सुबह कुछ पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह फैल गई। इसके चलते वाहन चालक…
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या:7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था
बांग्लादेश में एक बार फिर भीड़ ने हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना बुधवार रात करीब 11:00 बजे…
लोकसभा में आज विदेशी अंशदान संशोधन बिल पर बहस होगी:आंध्र की राजधानी के तौर पर अमरावती को मान्यता देने वाला विधेयक भी आ सकता है
संसद के बजट सत्र के आखिरी 2 दिन बचे हैं। 2 अप्रैल को संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी।…