फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा,VIDEO:पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल, झूले पर 18 लोग बैठे थे; मेला ग्राउंड खाली कराया गया

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर (DC) आयुष सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया। झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा- “पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।” वहीं CM नायब सिंह सैनी ने भी कहा सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।” 39वां इंटरनेशनल सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 31 जनवरी को शुरू हुआ था, इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। यह मेला 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें भारत के 30 राज्यों के लगभग 1150 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही 46 देशों के कलाकार भी पहुंचे हैं। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… घटना पर चश्मदीद की 2 बातें… DC बोले- वेंडर की लापरवाही की जांच होगी DC आयुष सिन्हा ने बताया कि घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। 9 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 लोगों का बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टूरिज्म विभाग द्वारा डेली इंस्पेक्शन रिपोर्ट बनाई जा रही थी। वेंडर की लापरवाही की जांच की जाएगी और दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। पलवल में चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की भी झूले की चपेट में आने से मौत हो गई। शाम को गेट गिरा, एक व्यक्ति घायल शनिवार शाम को ही मेले के नंबर-2 के पास बना डिजाइनर गेट अचानक गिर पड़ा। गेट पहले से ही झुका हुआ था। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि, उसे ज्यादा चोट नहीं आई। इसके बाद मेले प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गेट का मलबा मौके से हटाया। ————————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा की जेलों में कैदी तैयार कर रहे फर्नीचर:सूरजकुंड मेले में लगाए गए स्टॉल, रोजाना आठ घंटे करते हैं काम फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में इस बार जेल के कैदियों का हुनर छाया हुआ है। हरियाणा की जेलों में बंद कैदियों ने फर्नीचर बनाया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। शीशम और सागवान की लकड़ी से बने ये फर्नीचर देखने में सुंदर हैं और मजबूत भी हैं, इसलिए लोग इन्हें खूब खरीद रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com