रेवंत रेड्डी बोले- BJP के लिए ओवैसी ही इकलौते भगवान:पार्टी राम का नाम लेती है, लेकिन वोट AIMIM के नाम पर मांगती है

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि भाजपा भगवान राम का नाम तो लेती है, लेकिन असल में उनके लिए सबसे बड़ा सहारा और इकलौता भगवान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैं। रेवंत रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद में प्रेस कॉंफ्रेस कर कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए बार-बार ओवैसी को मुद्दा बनाती है। अगर भाजपा के राजनीतिक इतिहास और बयानों का विश्लेषण करें, तो उनके लिए सिर्फ एक ही भगवान असदुद्दीन ओवैसी हैं। रेवंत रेड्डी के BJP पर तीन बड़े आरोप… रेवंत रेड्डी बोले- AIMIM भी लोकतांत्रिक पार्टी है रेवंत रेड्डी ने कहा कि लोकतंत्र में AIMIM भी एक राजनीतिक दल है। वह चुनाव लड़ती है और जहां जनसमर्थन मिलता है, वहां जीतती है। उन्होंने कहा कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में AIMIM ने चुनाव लड़े और पश्चिम बंगाल में पांच सीटें भी जीतीं। ऐसे में उन्हें भूत-प्रेत या राक्षस बताकर वोट मांगना वैचारिक गरीबी है। रेवंत रेड्डी ने अंत में तेलंगाना की जनता से सवाल करते हुए कहा कि सिर्फ धार्मिक नफरत भड़काकर, कुछ नेताओं को राक्षस बताकर राजनीति में जिंदा रहना वैचारिक गरीबी है। इस वैचारिक गरीबी को देखकर तेलंगाना की जनता को तय करना चाहिए कि भाजपा को वोट देना है या नहीं। BJP बोली- रेवंत रेड्डी के लिए भाजपा ही भगवान तेलंगाना BJP अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने कहा कि असल में रेवंत रेड्डी के लिए BJP ही भगवान बन चुकी है, क्योंकि वे हर राजनीतिक बयान में BJP का नाम लेते हैं। रेवंत रेड्डी BJP का नाम लेकर मुस्लिम समुदाय को डराने की कोशिश करते हैं। एन रामचंदर राव ने कहा कि कांग्रेस और AIMIM की राजनीतिक नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। रेवंत रेड्डी और ओवैसी करीबी हैं और राजनीति में कांग्रेस व AIMIM साथ-साथ चलती रही हैं। ———- ये खबर भी पढ़ें… ओवैसी बोले- हिमंता तुम 2 रुपए के भिखारी:कहो तो अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं; असम CM ने कहा था- मियां ₹5 मांगे, तो 4 दो AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के मियां मुस्लिम वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मुझे पता है कि तुम 2 रुपए के भिखारी हो। क्या मैं ये पैसे तुम्हारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं। दरअसल कुछ दिन पहले हिमंता ने मियां मुस्लिम पर एक बयान दिया था कि अगर वो (मियां मुस्लिम) रिक्शा के लिए 5 रुपए मांगे, तो 4 रुपए ही दो। इस तरह के छोटे-छोटे काम से परेशानी होने पर ही वो राज्य छोड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com