मथुरा में परिवार के 5 लोगों की लाश मिली:पति-पत्नी और 3 बच्चे; भाई बोला- सबने आत्महत्या की है

मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों की लाश कमरे में मिली है। इनमें पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। सुसाइड या हत्या, अभी यह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। मरने वालों की पहचान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, बेटा प्रतीक और दो बेटियां हनी और प्राची के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए- जयकिशन ने बताया, “मेरे भाई ने परिवार के साथ सुसाइड कर लिया। मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।” खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com