मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों की लाश कमरे में मिली है। इनमें पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। सुसाइड या हत्या, अभी यह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है। मरने वालों की पहचान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, बेटा प्रतीक और दो बेटियां हनी और प्राची के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए- जयकिशन ने बताया, “मेरे भाई ने परिवार के साथ सुसाइड कर लिया। मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।” खबर अपडेट की जा रही है…
Related Posts
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल…
गायत्री परिवार, समाज-संस्कृति-संस्कारों को पुष्पित-पल्लवित कर ऊर्जा का संचार कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को पाठ्यक्रमों में किया शामिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नीमच के श्री राहुल लोहार ने कीं दुर्लभ कलाकृतियां भेंट
रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंगकोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट…