संगरूर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गंडासे से काटकर हत्या कर दी। पत्नी को पीटने और गंडासे से काटने का उसने वीडियो भी शूट किया, जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसमें दिख रहा है कि उसने महिला की गर्दन पर 3 बार गंडासा मारा। मारने के बाद आरोपी पति वीडियो में कह रहा है- यह पड़ी है कटी हुई। मैंने मारी है। यह पड़ा है गंडासा। बड़ी बात यह है कि पत्नी को मारने के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंच गया और खुद को पत्नी का हत्यारा बताकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। पुलिस कार्रवाई के 2 PHOTOS… 3 बच्चों की मां थी महिला यह वारदात मंगलवार शाम को पंजाब के संगरूर जिले के लहरा क्षेत्र में गांव खंडेबाग में हुई। पुलिस के अनुसार, गांव के निवासी कुलदीप सिंह ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी हरकीरत कौर उर्फ गीतू की हत्या की। हत्या के बाद कुलदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी कुलदीप सिंह खुद लहरागागा पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना अपराध कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। हरकीरत कौर 3 बच्चों की मां थी। उसके 2 बेटियां और एक 6 साल का बेटा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। डीएसपी बोले- पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी लहरागागा के डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस इस मामले में घरेलू विवाद और नाजायज संबंधों के एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि महिला का शव बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला है। चेहरे और गर्दन पर कट हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हालांकि, यह अभी जांच का विषय है। शूट किए वीडियो में क्या दिख रहा…
Related Posts
शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, CCTV:पुणे में एक्सीडेंट कर भागा, CM फडणवीस बोले- आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई
महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को एक कार सवार ने मंगलवार शाम को टक्कर मार…
‘अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे’:प्रमोद कृष्णम बोले- पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष
ऊधम सिंह नगर में कांग्रेस से निकाले गए कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव…
धर्मस्थला के आस-पास 25 साल में 989 अप्राकृतिक मौतें:ये मर्डर हैं या मोक्ष; कर्नाटक के 800 साल पुराने मंदिर पर सवाल
कर्नाटक का धर्मस्थला। दक्षिण कन्नड़ जिले में 12 हजार की आबादी वाला छोटा सा कस्बा। यहां एंट्री करते ही भगवान…