मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो लाइन नंबर 4 के पिलर का स्लैब गिर गया। स्लैब एक ऑटो रिक्शा और स्कोडा कार पर गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एल.बी.एस. रोड, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के पास की है। दबने से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें… मेयर बोलीं- बैरिकेड्स नहीं लगाए, ये लापरवाही घटना के बाद मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने बयान जारी किया। अथॉरिटी ने बयान में कहा कि बीएमसी और डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटीज के साथ मिलकर राहत कार्य और साइट को सुरक्षित करने का काम चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम रामधन यादव है। घायलों में राजकुमार इंद्रजीत यादव (45), महेंद्र प्रताप यादव (52) और दीपा रुहिया (40) शामिल हैं। जिसमें राजकुमार की हालत गंभीर है और वो आईसीयू में भर्ती हैं। घटना को लेकर मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि ब्रिज का स्लैब एक दिन पहले ही बना था। लापरवाही के चलते बैरिकेड्स लगाकर उसे बंद नहीं किया गया। वहीं मुलुंड के MLA मिहिर कोटेचा ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होगा या नहीं- आदित्य ठाकरे घटना को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- पिछले साल मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन के तुरंत बाद बाढ़ आ गई थी और अब दीवार गिर गई। ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा या नहीं। ———————- यह खबर भी पढ़ें… जबलपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरी:एक की मौत, दो मजदूरों के हाथ-पैर टूटे; निर्माण कार्य रोका गया जबलपुर के ललपुर–न्यू भेड़ाघाट क्षेत्र में एनएचआई द्वारा निर्माणाधीन पुल पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिलर की सेंट्रिंग असंतुलित होकर गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मुर्सलेम एस (35) की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला-धर्मांतरण पर पिछले धर्म का आरक्षण नहीं मिलेगा:कहा- हिंदू धर्म में भी लौटने पर भी पुराना दर्जा नहीं; मद्रास हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि हिंदू धर्म से गैर-हिंदू धर्म अपनाने वाला व्यक्ति पुराने सामाजिक दर्जे के आधार…
हिमाचल के 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:मानसून सीजन में अब तक 11% कम बरसात, चंबा का पारा सामान्य से 10.5॰C नीचे गिरा
हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) ने…
अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था
अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। अमेरिकी सेना ने मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार…