बेंगलुरु में रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने पत्नी का मर्डर किया:तौलिये से गला दबाया; अपनी मौत के बाद पत्नी के भविष्य की चिंता थी

बेंगलुरु के अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी 65 साल के नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री तौलिये से गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद राव घर पर ही मौजूद रहा। इसके बाद में राव ने अपने पड़ोसी को फोन कर घटना के बारे में बताया। पड़ोसी ने तुरंत परिवार के एक जान-पहचान वाले डॉक्टर से संपर्क किया। फिर डॉक्टर ने अवलाहल्ली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संध्या के शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया और राव को हिरासत में ले लिया। व्हाइटफील्ड के डीसीपी सैदुलु अदावत ने बताया कि राव मानसिक रूप से परेशान थे और सुसाइड करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि यह कदम उठाने से पहले, उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या करने का फैसला किया। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी वह सुसाइड करना चाहते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अपनी मौत के बाद उन्हें पत्नी के भविष्य को लेकर चिंता थी। दंपति की बेटी अमेरिका में रहती है दंपति आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला था और पिछले तीन साल से बेंगलुरु के विर्तुसो कॉम्प्लेक्स के अपार्टमेंट में रह रहा था। उनकी बेटी अमेरिका में रहती है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेंगलुरु में मर्डर से जुड़ी अन्य खबरें… बेंगलुरु में इंजीनियर ने बैंक मैनेजर पत्नी को सड़क पर गोली मारी, मौत, अफेयर का शक था बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस जांच के मुताबिक, पति को पत्नी के अफेयर का शक था। इसको लेकर पिछले काफी समय से उनकी लड़ाई चल रही थी। महिला की पहचान 39 साल की भुवनेश्वरी के रूप में हुई। पूरी खबर पढ़ें… हनीमून पर पुराने दोस्त को लेकर लड़ाई हुई, पत्नी ने बेंगलुरु, पति ने नागपुर में आकर जान दी महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक होटल में सूरज शिवन्ना (36 साल) नाम के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 60 साल की मां जयंती ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गई। उसकी मौत से दो दिन पहले, 25 दिसंबर को उसकी पत्नी गणवी (26 साल) ने भी बेंगलुरु में आत्महत्या की थी। दोनों की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com