बेंगलुरु के अवलाहल्ली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी 65 साल के नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री तौलिये से गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद राव घर पर ही मौजूद रहा। इसके बाद में राव ने अपने पड़ोसी को फोन कर घटना के बारे में बताया। पड़ोसी ने तुरंत परिवार के एक जान-पहचान वाले डॉक्टर से संपर्क किया। फिर डॉक्टर ने अवलाहल्ली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संध्या के शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया और राव को हिरासत में ले लिया। व्हाइटफील्ड के डीसीपी सैदुलु अदावत ने बताया कि राव मानसिक रूप से परेशान थे और सुसाइड करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि यह कदम उठाने से पहले, उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या करने का फैसला किया। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी वह सुसाइड करना चाहते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अपनी मौत के बाद उन्हें पत्नी के भविष्य को लेकर चिंता थी। दंपति की बेटी अमेरिका में रहती है दंपति आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला था और पिछले तीन साल से बेंगलुरु के विर्तुसो कॉम्प्लेक्स के अपार्टमेंट में रह रहा था। उनकी बेटी अमेरिका में रहती है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेंगलुरु में मर्डर से जुड़ी अन्य खबरें… बेंगलुरु में इंजीनियर ने बैंक मैनेजर पत्नी को सड़क पर गोली मारी, मौत, अफेयर का शक था बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस जांच के मुताबिक, पति को पत्नी के अफेयर का शक था। इसको लेकर पिछले काफी समय से उनकी लड़ाई चल रही थी। महिला की पहचान 39 साल की भुवनेश्वरी के रूप में हुई। पूरी खबर पढ़ें… हनीमून पर पुराने दोस्त को लेकर लड़ाई हुई, पत्नी ने बेंगलुरु, पति ने नागपुर में आकर जान दी महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक होटल में सूरज शिवन्ना (36 साल) नाम के शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 60 साल की मां जयंती ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गई। उसकी मौत से दो दिन पहले, 25 दिसंबर को उसकी पत्नी गणवी (26 साल) ने भी बेंगलुरु में आत्महत्या की थी। दोनों की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमण्डल बैठक में 3 अहम नीतियों का अनुमोदन— एनआरआर पॉलिसी से प्रवासी राजस्थानियों से सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते होंगे प्रगाढ़— राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी से छोटे व्यापारियों को भी मिलेंगे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अवसर — पर्यटन, कला एवं संस्कृति का ग्लोबल सेंटर बनेगा राजस्थान— राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश- 2025 का अनुमोदन, 11 अधिनियमों से हटेंगे कारावास के प्रावधान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ…
भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र अलग नहीं हैं। राष्ट्र का उद्देश्य…
मध्यप्रदेश- 9 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, हत्या:उज्जैन में पड़ोसी ने बोरी में भरकर मोगरी से पीटा; परिजन से कहा- छत से गिर गई
मध्यप्रदेश में उज्जैन के खाचरोद में रेप करने में नाकाम होने पर 9 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या…