यूपी, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली में कल से आंधी-बारिश का अलर्ट:एमपी और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो से तीन दिन के लिए तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 27 मार्च को उत्तराखंड के निचले इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में दो सिस्टम एक्टिव, तापमान 38°C से ज्यादा, दो दिन बाद बारिश की संभावना मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ की वजह से 27 और 28 मार्च को बारिश की संभावना है। इधर, मंगलवार को भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तापमान 38°C पहुंचा। आज भी तेज धूप की खिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी, राज्य में 28 मार्च के बारिश का अलर्ट राजस्थान में 28 मार्च को बारिश का अलर्ट है। 8 जिलों में इसका असर रह सकता है। इधर मंगलवार को जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी हुई, दिन का तापमान 33°C तक पहुंचा। हालांकि सुबह और शाम हल्की सर्दी रही। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में आज से मौसम बदलेगा, 8 जिलों में बारिश की संभावना, गुरदासपुर में 31.5°C तापमान पंजाब-चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल सकता है, कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य के तापमान में 0.4°C की वृद्धि हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.5°C गुरदासपुर का रहा। राज्य के सभी जिलों का तापमान 25°C से ज्यादा ही रहा। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27 मार्च से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 7°C चढ़ा दिन का तापमान बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का तापमान में बदलाव है। आज से 29 मार्च तक दिन के तापमान में 4°C-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है। 27-28 मार्च से तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज से लगातार 2 दिन होगी बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; 33°C तक पहुंचा तापमान हरियाणा में आज रात से मौसम करवट बदलेगा। इस सप्ताह प्रदेश में दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होंगे, जिनके असर से अलग-अलग दिनों में बारिश की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 26 और 27 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, अगले तीन में दिन का तापमान 2°C-3°C बढ़ने की संभावना उत्तराखंड में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी हुई। अगले 3 तीन में तापमान 2°C-3°C और बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com