दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। आया है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश था। अफगान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर भी 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में रात 9: 46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप के दौरान घरों में पंखे और झूमर हिलने लगे। लोगों ने इसके वीडियो बना लिए। पठानकोट के भुल्ला चौक बाजार से घर में लटकाए तालों के हिलते का वीडियो सामने आया। ये वीडियो घर के मालिक अनमोल शर्मा ने बनाया। अभी नुकसान के बारे में कहीं से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। भूकंप से जुड़ी 2 फोटो… भूकंप आने का कारण हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। ग्राफिक्स से समझिए किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक… 467 साल पहले चीन में आए भूकंप में 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी सबसे जानलेवा भूकंप चीन में 1556 में आया था, जिसमें 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी। तीव्रता के लिहाज से अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में 22 मई 1960 को आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 9.5 थी। इसकी वजह से आई सुनामी से दक्षिणी चिली, हवाई द्वीप, जापान, फिलिपींस, पूर्वी न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में भयानक तबाही मची थी। इसमें 1655 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 3000 लोग घायल हुए थे। ————————————– यह खबर भी पढ़ें… गुजरात के राजकोट में 12 घंटे में 7 भूकंप आए:2.7 से 3.8 के बीच रही तीव्रता गुजरात के राजकोट में पिछले 24 घंटे में भूकंप के 7 झटके महसूस किए गए। झटके हल्के थे जिससे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इन झटकों की तीव्रता 2.7 से 3.8 के बीच दर्ज की गई। एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
यूपीएससी परीक्षा की सफलता में मध्यप्रदेश की बढ़ती उपस्थिति हम सबके लिए गौरव का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वर्ष 2025 की यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हैं शिल्पकारइन युवाओं के कंधों…
नवरात्रि व्रत में खाएं समोसे, पूड़ी-सब्जी और चिप्स:आलू-टमाटर की सब्जी भी; भोपाल के शेफ ने तैयार किया मेन्यू, जानिए कैसे बनाएं घर पर
नवरात्रि के दौरान व्रत में अक्सर लोग साबूदाना, फल या हल्का भोजन ही करते हैं। लेकिन इस बार आप व्रत…
बांग्लादेश के चटगांव जिले में हिंदू परिवारों के घर जलाए:आग लगाने से पहले बाहर से दरवाजे बंद किए; दीवार तोड़कर लोगों ने जान बचाई
बांग्लादेश के चटगांव जिले में हिंदू परिवारों के घरों में आगजनी की गई है। सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे पश्चिम…