हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार रात करीब 9 बजे एक टूरिस्ट गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इनमें 4 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगातार बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इससे वाहन बंजार की ओर उतरते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक जिभी में ठहरे हुए थे और जलोरी पास से लौट रहे थे। अस्पताल में भर्ती घायलों की फोटो
Related Posts
IAS पर नाइटक्लब में पुलिस से बदसलूकी का आरोप, ट्रांसफर:डेवलपमेंट अथॉरिटी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे; आंध्र प्रदेश का मामला
आंध्र प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी विकास मरमट का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन पर 9 अक्टूबर को बेंगलुरु…
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन ने दोनों प्रदेशों के साझा विकास और सांस्कृतिक समन्वय को नई दिशा दी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमपी-यूपी…
दो वर्ष में पूर्ण हुए हैं विकास के अनेक असंभव कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गत दो वर्ष में प्रदेश में विकास के कई ऐसे कार्य पूर्ण…