कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को असम के कामरूप में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा- हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वे कितना भी कुछ कर लें, अंत में कानून उन्हें पकड़कर जेल में डालेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री 24 घंटे नफरत और हिंसा की राजनीति करते हैं। उन्होंने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सोच और सरमा की विचारधारा में बड़ा अंतर है। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 100 दिनों के भीतर जुबिन गर्ग को न्याय दिलाया जाएगा। इधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए हैं। वहीं BJP ने पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक बयान दिए। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स…
Related Posts
आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति ने आदिवासी बालिका को पढ़ाने का किया आह्वान बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में बस्तर पहुंची राष्ट्रपति…
टूरिस्ट हेली सर्विस का उठाएं भरपूर लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सालभर में 13.41 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश आएप्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को दी वाराणसी सेखजुराहो वंदे भारत ट्रेन…
गुणवत्ता के साथ समय पर हो सिंहस्थ के सभी विकास कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिंहस्थ 2028 के लिए अनुभवी लोगों से चर्चा कर कार्ययोजना बनाने में लें मददउज्जैन मेट्रो शहर के रूप में स्थापित…