कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो के विमान से टकरा गया। यह घटना एयरपोर्ट के पार्किंग बे नंबर-51 में हुई, जहां विमान खड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरिंग की गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और विमान के इंजन से टकरा गई, जिससे विमान को मामूली नुकसान हुआ। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उसका मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह फ्लाइट कोलकाता से गुवाहाटी जाने वाली थी। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। इंडिगो ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। एयरलाइन जांच में पूरी तरह सहयोग कर रही है।
Related Posts
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश
जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को किया निलंबितलापरवाह अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग का अधिकार नहींप्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के मैदानी…
मुजफ्फरनगर में चंद्रशेखर की रैली शुरू:रोहिणी ने ‘X’ पर लिखा-पहुंच रही हूं, जो होगा देखेंगे, खरोंच आई तो चंद्रशेखर जेल जाएंगे
आजाद समाज पार्टी (आसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर मुजफ्फरनगर में बुधवार को रैली करने पहुंच गए हैं। रैली…
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति -अकलेरा एवं श्रीगंगानगर मंडी में होंगे 2 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य -मण्डी समितियों में कृषक सुविधाओं का होगा विस्तार
राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में सुविधाओं एवं सेवाओं का विस्तार कर किसान कल्याण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा…