भोपाल। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में पुलिस ने करोड़ों रुपए के साइबर फ्रॉड के मामले में म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई पर DGP कैलाश मकवाना ने पुलिस टीम को सम्मानित किया है। साथ ही उन्हें नगद पुरस्कार से नवाजा है।
बता दें कि साइबर फ्रॉड मामलों की जांच में 180 म्यूल अकाउंट से 15 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। नरसिंहपुर पुलिस ने बीते साल में साइबर फ्रॉड मामलों में 45 लाख रुपये होल्ड और 53 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाने में सफलता हासिल की थी।
