आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए।
Related Posts
पवन खेड़ा ने तेलंगाना HC में अग्रिम जमानत अर्जी दी:एक दिन पहले असम पुलिस ने दिल्ली आवास पर छापेमारी की; कहा – हिमंता ने मुझ पर पुलिस छोड़ी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। असम सीएम हिमंता बिस्वा…
पंजाब के पूर्व डीजीपी के बेटे की डेथ मिस्ट्री:केंद्र ने CBI जांच की मंजूरी दी; पहली FIR दर्ज की, बहन-पत्नी का भी नाम शामिल
पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा, मलेरकोटला से तीन बार की विधायक व पूर्व मंत्री रही उनकी पत्नी…
केंद्र बोला- ‘संचार साथी’ से जासूसी संभव नहीं, न होगी:हम आदेश बदलने को तैयार; पहले कहा था- हर मोबाइल में एप इंस्टॉल करना जरूरी
केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि संचार साथी एप से जासूसी करना न तो संभव है, न…