महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक ट्रक और पिक-अप गाड़ी की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिक-अप गाड़ी में आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक ने पिक-अप को टक्कर मारकर करीब 100 फीट तक घसीटा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो स्कूटर चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कार, दो बाइक, एक ई-रिक्शा, एक स्कूटर और एक अन्य ट्रक को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
Related Posts
अमेरिका में कवरेज के दौरान NBC चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश:NBC की पत्रकार, पायलट और जमीन पर एक व्यक्ति की मौत
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की सुरक्षा में चूक:हेलिकॉप्टर के पास से उड़ी कमर्शियल फ्लाइट, FAA ने जांच शुरू की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आधिकारिक हेलिकॉप्टर मरीन वन की उड़ान के दौरान सुरक्षा में चूक हुई है। मंगलवार को…
पीएम मोदी इटली दौरे पर पहुंचे:आज पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, ट्रेड और इन्वेस्टेंट डील पर फोकस
पीएम मोदी आज इटली पहुंच गए हैं। यहां वे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता व्यापार,…