पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पीएम ने दुकानदार से इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अब पढ़िए दुकानदार और मोदी के बीच बातचीत… पीएम मोदी: भाई, हमें अपने यहां का झालमुड़ी खिलाओ। दुकानदार: आइए सर बिल्कुल। पीएम मोदी: कितने का होता है झालमुड़ी दुकानदार: आप कितने का खाएंगे। मोदी: नहीं, नहीं, अच्छा वाला कितने का होता है? दुकानदार: 10 रुपए का और 20 रुपए का। मोदी: जो भी है बना दो। दुकानदार: ठीक है मोदी: (जेब से पैसे निकालते हुए) कितना 10 रुपए देना है, ये लो दुकानदार: अरे नहीं सर (फिर पीएम के कहने पर उसने ले लिए) दुकानदार: प्याज खाते हैं पीएम: हां प्याज खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं। दुकानदार बोला- कभी सोचा नहीं था पीएम दुकान पर आएंगे पीएम जिस दुकान पर झालमुड़ी खाने गए थे। उस दुकानदार का नाम बिक्रम साव है, वह बिहार का रहने वाला है। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहता है। बिक्रम ने बताया- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने उनके लिए झालमुड़ी बनाई। मैंने पैसे लेने से मना किया उन्होंने जबरदस्ती पकड़ा दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है। पीएम ने पढ़ाई के बारे में पूछा मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपए कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की। बंगाल में पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें; कहा- टीएमसी ने छल-प्रपंच किया, उन्हें सजा दो ————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- पीएम ने राष्ट्र संबोधन में चुनाव प्रचार किया: चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का ‘गलत इस्तेमाल’ करने का आरोप लगाया। हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल के संबंध में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के जरिए भाजपा का प्रचार किया। हम चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान
गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में स्वागत समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
धनबाद-कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत:कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग कर रहे थे, मलबे का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा
झारखंड के धनबाद में शनिवार को कोयला स्लरी (कोयले का पाउडर) धंस गई, जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई।…
पेटीएम का मुनाफा तीसरी तिमाही में ₹225 करोड़ रहा:कंपनी का रेवेन्यू 20% बढ़ा, अच्छे रिजल्ट के बाद भी शेयर 3% गिरा
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी कर दिए…