गुजरात के दाहोद जिले में शादी के दौरान फूड पॅाइजनिंग से 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 59 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार रात की है। शादी में 400 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। रात 8 बजे के आसपास डिनर शुरू हुआ। कुछ लोगों के मुताबिक, आम का जूस पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों को तुरंत नजदीकी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में यह संख्या 200 से ज्यादा हो गई। देखें तस्वीरें… लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द दाहोद कलेक्टर योगेश निर्गुडे ने बताया कि अभलोड गांव में शादी के दौरान खाना खाने के बाद 230 लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टर डॉ. राजीव डामोर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत ठीक है।
Related Posts
राहुल बोले-लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर:फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा; केरल में स्टूडेंट्स से बात की
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि फिल्म केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड को ज्यादा…
शाहरुख की IPL टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर विवाद:शिवसेना बोली- मुस्तफिजुर को टीम से निकालें; कांग्रेस ने पूछा- नीलामी पूल में किसने डाला
बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या को लेकर देशभर में विरोध जारी है। वहीं बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को…
चांदी दो दिन में ₹10 हजार सस्ती हुई:लगातार 20 दिन में ₹35,666 चढ़ा था भाव; सोना ₹1.27 लाख के पार, इस साल ₹51 हजार बढ़ा
सोने में लगातार 15वें दिन तेजी जारी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट…