उज्जैन
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। श्री मकवाना ने नंदी हॉल में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेश में शांति, सुरक्षा एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारियों द्वारा शास्त्रोक्त विधि से पूजन संपन्न कराया गया एवं उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्शन के उपरांत डीजीपी ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उज्जैन रेंज आईजी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

