आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेस कोड के खिलाफ हिंदू संघर्ष समिति ने आज (बुधवार को) शिमला के संजौली स्थित स्टोर में प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टोर के भीतर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और लेंसकार्ट कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। शिमला में प्रदर्शनकारियों ने लेंसकार्ट स्टोर के सभी कर्मचारियों को राखी बांधी और तिलक लगाया। शिमला से पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ इत्यादि राज्यों में लेंसकार्ट के खिलाफ प्रदर्शन हो चुके है। दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कंपनी का एक पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक, कलावा और बुर्का पहनने पर रोक की बात थी। हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई थी। डॉक्यूमेंट वायरल होने के बाद भड़के लोग इस डॉक्यूमेंट के वायरल होने के बाद शिमला में भी हिंदू संघर्ष समिति के लोग भड़क उठे हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने पर कंपनी के संस्थापक और सीईओ पियूष बंसल ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल दस्तावेज़ “गलत” है और कंपनी की वर्तमान नीतियों को नहीं दर्शाता। हिंदू भावनाओं को आहत किया: विजय संघर्ष समिति के पदाधिकारी विजय ने कहा कि “कॉर्पोरेट जिहाद” के जरिए हिंदू भावनाओं को आहत किया जा रहा है और निवेश के दबाव में कंपनियां पक्षपातपूर्ण नीतियां अपना रही हैं। शिमला के संजौली में प्रदर्शन के फोटो..
Related Posts
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर:ओडिशा से 8 विधायक बेंगलुरु भेजे; हरियाणा में लंच पर बुलाया, फिर हिमाचल प्रदेश भेजा
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। इसके चलते उसने ओडिशा और हरियाणा में…
डिमोना शहर पर हमले से इजराइली डिफेंस की पोल खुली:1500 km तय कर पहुंचीं ईरानी मिसाइलें, कैसे फेल हुए THAAD, एरो और आयरन डोम
इजराइल के सबसे सुरक्षित इलाकों में उसका मुख्य परमाणु रिसर्च सेंटर माना जाता है। डिमोना न्यूक्लियर फैसिलिटी नेगेव रेगिस्तान में…
हर पात्र हितग्राही तक खाद्यान्न योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ई केवाइसी एवं राइट फुल टारगेटिंग के बेहतर कार्य पर दी बधाईमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की खाद्य, नागरिक आपूर्ति…