नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आर्टिकल 370 की बहाली पार्टी का मेन एजेंडा बनी रहेगी। इस संघर्ष से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। पार्टी हर हाल में जम्मू और कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। अब्दुल्ला सोमवार को मध्य कश्मीर के बडगाम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर में डुअल गवर्नमेंट सिस्टम केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल करना जरूरी है ताकि एक चुनी हुई सरकार बिना किसी बेवजह की रुकावट के असरदार ढंग से काम कर सके और अहम फैसले ले सके। आज की बाकी बड़ी खबरें… लद्दाख में 5 नए जिलों को मंजूरी, अब 7 जिले हुए लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 27 अप्रैल को 5 नए जिलों (नुब्रा, शम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास) के गठन को मंजूरी दी। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में जिलों की संख्या 7 हो गई है। यह मांग लंबे समय से उठ रही थी। यह फैसला गृह मंत्रालय की पूर्व स्वीकृति के बाद लागू किया गया। नए जिले बनने से सरकारी सेवाएं लोगों तक जल्दी पहुंचेंगी और प्रशासनिक कामकाज आसान होगा।
Related Posts
झांकी पर पथराव, मां काली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त:विदिशा में लोगों का हंगामा, युवक बोला- मुस्लिम बस्ती से पत्थर फेंके
विदिशा में झांकी ले जाते समय पथराव हो गया। इससे मां काली की प्रतिमा टूट गई। झांकी में शामिल एक…
चंडीगढ़- मेड इन तुर्किये पिस्टल से हुई कैशियर की हत्या:कीमत ₹8 लाख, पंजाबी सिंगर मूसेवाला को इसी से मारा गया; जांच में कश्मीर तक पहुंची पुलिस
चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर पर हुई फायरिंग में जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। पुलिस सूत्रों के…
PM मोदी की औरंगाबाद-कैमूर में रैली:विजय सिन्हा से भिड़ने वाले RJD नेता का अल्कोहल टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव; पहले फेज में रिकॉर्ड 65% वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65% वोटिंग हो चुकी है। अब 11 नवंबर को…