भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल (बुधवार को) अटल टनल रोहतांग का दौरा रद्द हो गया है। राष्ट्रपति सचिवालय दिल्ली ने खराब मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया है। द्रौपदी मुर्मू कल सुबह अटल टनल जाने वाली थीं। मगर अब वह शिमला में रुकेंगी। वहीं राष्ट्रपति के सम्मान में मंगलवार शाम हिमाचल के शिमला स्थित लोक भवन में राज्य भोज (स्टेट बैंकेट) का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति शाम करीब 7:00 बजे लोक भवन पहुंचीं, जहां उनका राज्यपाल काविंदर गुप्ता, लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने लोक भवन के आदित्य कक्ष में राष्ट्रपति का सम्मान किया। राष्ट्रपति ने राज्यपाल के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। इसके बाद राष्ट्रपति ने लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य भोज में भाग लिया। छराबड़ा से शिमला के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत शहर, छराबड़ा और मशोबरा बाइफरकेशन पर कुछ तक ट्रैफिक को रोका गया। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ये नेता व अधिकारी शामिल राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हाईकोर्ट के जस्टिस, सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रमेश्वर सिंह, आर्मी ट्रेनिंग कमांड (एआरटीआरएसी) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, DGP अशोक तिवारी, राष्ट्रपति की सचिव दीप्ति उमाशंकर, राष्ट्रपति के सैन्य सचिव मेजर जनरल वूदेव परिदा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी 30 अप्रैल को राष्ट्रपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जाएंगी और एक मई को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
Related Posts
राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट— 2026, प्रदेश के स्टार्टअप्स एवं युवा उद्यमियों को फंडिंग और मेंटरिंग का मिलेगा वैश्विक मंच, आईटी और स्टार्टअप के विकास का प्रमुख केन्द्र ‘राजस्थान’ – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा – प्रदेश में पहली बार राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन – एआई विषय पर आयोजित होंगे सेक्टोरल सेशन
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के स्टार्टअप्स को फंडिंग और मेंटरिंग का वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के…
इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग:224 यात्री सवार थे; पायलट को इंजन फेल होने का अंदेशा हुआ
चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही…
जेल में रहा बीजेपी से निष्कासित नेता बना रीवा जिला-उपाध्यक्ष:बीजेपी की जिला कार्यकारिणियों को लेकर विवाद बढ़े; पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का भतीजा अब जिला महामंत्री
मप्र में घोषित हो रहीं बीजेपी के 62 संगठनात्मक जिलों में से अब तक 30 से ज्यादा जिलों की कार्यकारिणी…