दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। पार्टी के मेयर उम्मीदवार प्रवेश वाही को बुधवार को हुई वोटिंग में 165 में से 156 वोट मिले। MCD में हर साल मेयर चुनाव होते हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी पार्षद, सांसद और विधानसभा स्पीकर के चुने हुए 14 विधायक वोट डालते हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया था और वोटिंग नहीं की थी। जीत के बाद प्रवेश वाही ने कहा- उनकी प्राथमिकता दिल्ली के लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है। शहर में कचरे के ढेर को साफ करने और दिल्ली को स्वच्छ बनाने पर काम किया जाएगा। प्रवेश 3 बार के पार्षद प्रवेश वाही रोहिणी ई वार्ड के पार्षद हैं। वह तीन बार पार्षद रह चुके हैं और खत्री पंजाबी समुदाय से आते हैं। उनका परिवार रावलपिंडी से विस्थापित होकर भारत आया था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पुरानी दिल्ली के एक नगर निगम स्कूल से प्राप्त की और वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय सदस्य रहे हैं। प्रवेश ने 1990 में विश्व हिंदू परिषद से शुरुआत की और 2002 में भाजपा युवा मोर्चा में शामिल हुए। वे 2007 और 2012 में भी पार्षद चुने जा चुके हैं और इस दौरान उन्होंने रोहिणी जोनल कमेटी के चेयरमैन तथा उत्तरी नगर निगम की प्रभावशाली स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। MCD में भाजपा के पास 142 वोट BJP के पास चुनाव से पहले 142 वोट थे… AAP के पास 105 वोट… —————————————— ये खबर भी पढ़ें… केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म:उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा, ‘शराब नीति घोटाला मामले में मैं हाईकोर्ट में न खुद पेश होऊंगा और न ही कोई मेरी तरफ से दलीलें रखेगा।’ उन्होंने कहा, हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में प्रदेश की होगी अहम भूमिका, 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्यएमएसएमई औद्योगिक विकास की…
राज्य बजट 2026-27 में किसान कल्याण पर विशेष फोकस- 7प्रतिशत से अधिक वृद्धि के साथ कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए रिकॉर्ड 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान- आर्थिक समीक्षा 2025-26 में भी दिखे राज्य सरकार केप्रयासों के सुखद परिणाम, रबी दलहनों का उत्पादन 22.34 प्रतिशत वृद्धि के साथ26.61 लाख मैट्रिक टन अनुमानित, मुख्यमंत्री बीज स्वावलम्बन योजना में लक्ष्य के मुकाबले 99 प्रतिशत से अधिक गुणवत्तापूर्ण बीज वितरित
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की किसान हितैषी पहलों ने प्रदेश के कृषि क्षेत्र में समृद्धि को अप्रत्याशित रूप से बढ़ाया…
बंगाल में 630 करोड़पति कैंडिडेट, 23% पर क्रिमिनल केस:53% उम्मीदवार ग्रेजुएट भी नहीं, सिर्फ 13% महिलाओं को टिकट; 192 पर महिलाओं के खिलाफ केस
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 23% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा करीब 208 उम्मीदवार BJP से…