देशभर में 2024 में दर्ज अपराधों की संख्या में 6 फीसदी की गिरावट आई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, 2023 में 62.41 लाख मामलों के मुकाबले 2024 में 58.85 लाख केस दर्ज हुए। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, क्राइम रेट यानी प्रति एक लाख आबादी पर दर्ज मामलों की संख्या भी कम हुई है। यह 2023 में 448.3 से घटकर 2024 में 418.9 रह गई। इससे साफ है कि कुल मामलों के साथ अपराध दर में भी गिरावट आई है। हत्या के कुल 27,049 मामले 2024 में हत्या के कुल 27,049 मामले दर्ज हुए। यह 2023 के मुकाबले 2.4% कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के मामलों में सबसे बड़ा कारण आपसी विवाद रहा। इसके बाद बदला या दुश्मनी और लालच जैसी वजहें सामने आईं। महिलाओं के खिलाफ अपराध में 1.5% की गिरावट ———————————————————- ये खबर भी पढ़े: UP- ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट:जिस पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में, उसने कल पंजाब में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के संवेदनशील ठिकानों पर सीरियल धमाके और पुलिस टीम पर हमले की साजिश रच रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
नवरात्रि के पहले दिन 9 माता मंदिरों के करें दर्शन:एमपी के मैहर में विराजित मां शारदा, देवास टेकरी में 2 देवियां एक साथ
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है।…
प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था विकसित करने में सामान्य यात्रियों की सुविधा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था विकसित करने में सामान्य यात्री की सुविधा…
आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में मप्र का देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नईदिल्ली के विज्ञान भवन में आदि कर्मयोगी अभियान पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश…