बेंगलुरु में 10 मई को ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ का 45वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे। वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। पीएम आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक नए ‘ध्यान मंदिर’ का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण से जुड़ी योजनाएं भी शुरू करेंगे। यह कार्यक्रम श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होगा। 182 से ज्यादा देशों से लोग इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। कुछ लोग ऑनलाइन भी जुड़ेंगे। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं 25 और 26 मई को विशेष चर्चा 25 और 26 मई को ‘बंदी कल्याण और नीतिगत सुधार’ पर एक विशेष चर्चा आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य लक्ष्य जेलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार करना और यह दिखाना है कि ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के कार्यक्रमों ने कैदियों के व्यवहार और उनके पुनर्वास में कितना सकारात्मक बदलाव लाया है। इसके साथ ही, विदेश मंत्रालय के सहयोग से ‘बिम्सटेक युवा नेतृत्व आदान-प्रदान’ कार्यक्रम भी होगा। इसमें सातों बिम्सटेक देशों के युवा नेता ‘आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर’ में एक साथ आएंगे, जहां उन्हें नेतृत्व कौशल निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैसे शुरू हुआ आर्ट ऑफ लिविंग साल 1981 में श्री श्री रवि शंकर द्वारा स्थापित ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ आज एक वैश्विक, स्वयंसेवक-आधारित मानवीय और शैक्षिक संगठन बन चुका है। आर्ट ऑफ लिविंग अब तक 100 करोड़ से ज्यादा लोगों के जीवन को प्रभावित कर चुका है। ———————————————
Related Posts
उत्तराखंड बजट- 11 मार्च को पेश करेंगे CM धामी:2027 चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट, गैरसैंण में 9 मार्च से शुरू होगा सत्र
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैण) में आयोजित होगा और 11 मार्च…
यूनाइटेड एयरलाइंस की महिला पायलट क्रैस्टन की दिलचस्प कहानी:9 की उम्र में पायलट बनने की ठानी, 22 में बिना डिग्री संभाला कॉकपिट; अब 18 हजार लोगों में सबसे सीनियर महिला अफसर हैं क्रैस्टन
अमेरिका की 64 वर्षीय कैप्टन क्रैस्टन विल्सन दुनिया की दिग्गज यूनाइटेड एयरलाइंस के 18 हजार पायलटों में सबसे ‘सीनियर’ महिला…
PM शहबाज का इमरान समर्थकों को बातचीत का न्योता:सपोर्टर्स बोले-पूर्व पीएम की रिहाई की मांग से समझौता नहीं; लॉन्ग मार्च पेशावर से 30km दूर
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इमरान समर्थकों का लॉन्ग मार्च…