फरीदकोट के गांव किला नौ निवासी 28 वर्षीय युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक राजविंदर सिंह उर्फ राजू के करीब तीन साल पहले स्पाउस वीजा पर अपनी पत्नी के पास कनाडा गया था। जानकारी के अनुसार, राजविंदर सिंह कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि वीरवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि गांव किला नौ में भी शोक की लहर फैल गई। परिवार से अफसोस जताने पहुंचे पूर्व विधायक ढिल्लों इस दुख की घड़ी में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों भी परिवार के साथ अफसोस जताने उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पार्थिव देह को भारत लाने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। परिवार की जिम्मेवारियां निभाने गया था विदेश मृतक के पिता शमशेर सिंह और चाचा अमरजीत सिंह ने बताया कि राजविंदर सिंह मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। वह घर की आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए विदेश गया था और वहां मेहनत कर अपना काम भी अच्छी तरह स्थापित कर चुका था। वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहता था। फिलहाल परिवार द्वारा मृतक की पार्थिव देह को पंजाब लाने के लिए सरकारी और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क किया जा रहा है।
Related Posts
AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन-यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमानत:दिल्ली कोर्ट बोली- नारे भड़काऊ नहीं थे, लोगों को डराने का सबूत नहीं
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC)…
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों बोले- हमारे बच्चों का दिमाग बिकाऊ नहीं:सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर जल्द बैन लगाएंगे, हाई स्कूल में मोबाइल पर भी रोक
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उनके बच्चों और किशोरों का दिमाग बिकाऊ नहीं है। CNN की रिपोर्ट…
UPSC परीक्षा नोटिफिकेशन में ही 40 गलतियां:एग्जामिनेशन की स्पेलिंग Examinaition और कैंडिडेट को Cadidates लिखा; सोशल मीडिया पर आयोग ट्रोल
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी किया। इस नोटिफिकेशन में ही…