बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया। ये कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल पूरे होने और संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, जनजातीय कल्याण, स्वास्थ्य और डिजिटल साक्षरता से जुड़ी 9 नई सेवा परियोजनाओं की शुरुआत की गई। PM मोदी बोले- ध्यान मंदिर शांति का केंद्र बनेगा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया ध्यान मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति और सुकून का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल के काम की सराहना करते हुए कहा कि सेवा भाव से किया गया हर प्रयास सफल होता है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए मानसिक रूप से शांत और सामाजिक रूप से जिम्मेदार युवाओं की जरूरत है। योग, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। कार्यक्रम में PM मोदी ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से कहा कि मैं आपका ही हूं और जहां हूं, वहां भी आपकी वजह से हूं। इस पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। गुरुदेव बोले- भारत में नया आत्मविश्वास दिख रहा आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि पिछले कुछ साल में देश में आत्मविश्वास बढ़ा है। भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के बाद देश ज्यादा साफ और व्यवस्थित दिखाई देता है। संस्था ने 90 लाख पौधे लगाए, 550 जेलों में कार्यक्रम चलाएंगे आर्ट ऑफ लिविंग ने बताया कि मिशन ग्रीन अर्थ के तहत पिछले एक साल में 19 राज्यों में 90 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। संगठन अब 45 लाख मोरिंगा पौधे और 87,500 पवित्र पेड़ लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। संगठन ने यह भी बताया कि जेल सुधार कार्यक्रम के तहत 550 जेलों में 1,000 कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वहीं, महिला और युवा नेतृत्व कार्यक्रमों के जरिए हजारों लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ———–
Related Posts
हरदीप पुरी बोले-राहुल ने खुद को मूर्ख साबित किया:एपस्टीन से दो मुलाकातों पर दोषी नहीं ठहरा सकते; मंत्री पर यौन अपराधी से संबंध के आरोप
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने आप को मूर्ख साबित…
मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य:प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर…
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों , समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया के साथियों के साथ खेली होलीमुख्यमंत्री निवास…