देशभर में आंधी-बारिश से पारा 40°C के नीचे आ गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश हुई। यूपी के आगरा में करीब एक घंटे तक तेज बारिश से सड़कें और फुटपाथ धंस गए। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कारें और ट्रक पलट गए। एमपी के सिंगरौली में बिजली गिरने से किशोर की और नीमच में जर्जर मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में बादल फटे। कई बार अचानक बाढ़ आ गई। इससे सड़कें जाम हो गईं, रिहायशी इलाके पानी में डूब गए और गाड़ियां मलबे में फंस गईं। अनंतनाग जिले में आंधी में पेड़ गिरने से शख्स की मौत हो गई। केरलम में 4 जून को पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।4 मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 4 जून: 5 जून:
Related Posts
ED के 20 साल, सिर्फ 60 केस में फैसला हुआ:99% मामलों में अंतिम फैसला आना बाकी, 72% कुर्क संपत्ति वापस करनी पड़ी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में अपनी सफलता की दर 93% बताती है, पर यह आंकड़ा पिछले 20 सालों…
UPSC 2025 रिजल्ट…टॉप 10 में MP के 2 कैंडिडेट:भोपाल के ईशान की 5वीं, धार के पक्षल की 8वीं रैंक; अशोकनगर के चितवन को 17वीं रैंक
UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 958 कैंडिडेट अलग-अलग सर्विस के लिए क्वालिफाई…
कनाडा में पंजाबी युवती की हत्या:पहले बात की, फिर करीब से गोली मार दी; परिवार बोला- डरकर कुछ दिन पहले पंजाब आई थी
कनाडा के टोरंटो शहर में पंजाबी युवती नवनीत कौर(26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले…