देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। IMD ने मछुआरों को 8 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। नवसारी में अंबिका नदी पर बने ब्रिज के बीच में गहरा गड्ढा हो गया, जिससे 11 गांवों से संपर्क टूट गया। मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दोपहर बाद स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी। पेड़ गिरने की 64 और मकान-दीवार गिरने की 8 घटनाएं सामने आईं। भायखला के बनेवाड़ी इलाके में दो मंजिला मकान गिरने से तीन लोग घायल हो गए। मुंबई से सटे पालघर जिले में बाढ़ के पानी में बह जाने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, जलभराव वाले इलाकों से 180 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। यूपी के कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 जुलाई को यहां 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले, 1 जुलाई 2011 को 101 मिमी बारिश हुई थी। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बारिश की 2 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
जंतर-मंतर हिंसा, सुप्रीम कोर्ट का जांच कमेटी बदलने से इनकार:कहा- अभी सवाल उठाना जल्दबाजी; 5 सदस्यीय टीम पैलेट गन इस्तेमाल के दावों का पता लगा रही
सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के आरोपों की जांच कर…
एमपी हाईकोर्ट ने कहा-प्रोबेशन में वेतन कटौती अवैध:सरकार 100% काम लेती है तो सैलरी कम क्यों; कर्मचारियों को एरियर्स सहित पैसा लौटाने के आदेश
जबलपुर हाईकोर्ट से मध्य प्रदेश के हजारों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने प्रोबेशन पीरियड के दौरान…
गैंगस्टर्स, हार्डकोर अपराधियों पर लगे प्रभावी अंकुश, नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध हो सख्त एक्शन, चलाएं विशेष अभियान – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई…