होर्मुज स्ट्रेट में हालिया हमलों में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक होर्मुज में ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास उसके दो तेल टैंकरों पर ईरान की दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया है। मोंबासा और अल बहिया नाम के टैंकरों पर हुए इस हमले में 8 लोग भी घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सोमवार को ईरान पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले किए गए। इन हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाना और होर्मुज स्ट्रेट में आम नागरिकों और कॉमर्शियल जहाजों पर हमले करने की उसकी क्षमता को कमजोर करना है। साथ ही, CENTCOM ने कहा है कि मंगलवार से अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात की नाकाबंदी फिर शुरू करेगा। जो जहाज इस नाकाबंदी का उल्लंघन नहीं करेंगे, उनके लिए क्षेत्रीय समुद्री मार्गों पर आवाजाही जारी रहेगी। CENTCOM ने अमेरिकी नाकेबंदी का यह फाइल फुटेज भी जारी किया… पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स: ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
कनाडा के नानकसर गुरुद्वारे में बेअदबी:जेल से छूटकर आया अपराधी घुसा, गुरु साहिब का रूमाला उतारा, पेंचकस मारकर 2 घायल किए
कनाडा के एडमंटन स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब में बेअदबी की घटना हुई है। 27 साल का एक व्यक्ति पेंचकस लेकर…
अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में पति को राहत नहीं:कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार; 72 टुकड़ों में काट फ्रीज में रखा था पत्नी का शव
देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पति राजेश गुलाटी को हाई कोर्ट से कोई…
मुंबई- 16 साल पुराने रेप का खुलासा, सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार:24 से ज्यादा मूक-बधिर महिलाओं को शिकार बनाया, न्यूड वीडियो कॉलिंग के लिए मजबूर करता था
मुंबई में 16 साल पुराने रेप मामले का अब खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी महेश पवार को 13 दिसंबर…